lpg price today 13 april what is the government saying regarding cylinder supplies LPG के क्या हैं आज के रेट, सिलेंडर की सप्लाई पर क्या हैं लेटेस्ट अपडेट्स, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG के क्या हैं आज के रेट, सिलेंडर की सप्लाई पर क्या हैं लेटेस्ट अपडेट्स

LPG Price Today: सरकारी कंपनियां इंडियन ऑयल, बीपीसीएल, एचपीसीएल ने एलपीजी सिलेंडर के रेट अपडेट कर दी हैं। आज लखनऊ में घरेलू सिलेंडर जहां ₹950.50 में मिल रहा है वहीं कमर्शियल ₹2201 का है। जबकि, दिल्ली एलपीजी 14.2 किलो वाला सिलेंडर ₹913 और कमर्शियल ₹2078.50 का है।

Mon, 13 April 2026 05:49 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG के क्या हैं आज के रेट, सिलेंडर की सप्लाई पर क्या हैं लेटेस्ट अपडेट्स

LPG Price Today: भारत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर जहां ₹950.50 में मिल रहा है वहीं कमर्शियल ₹2201 का है। जबकि, दिल्ली में एलपीजी 14.2 किलो वाला सिलेंडर ₹913 और कमर्शियल ₹2078.50 का है। अंडमान में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट ₹989 हैं तो कमर्शियल के ₹2496.50। दूसरी ओर देहरादून में घरेलू सिलेंडर ₹932 और कमर्शियल ₹2136 का है।

जयपुर से कोलकाता तक क्या हैं एलपीजी के रेट

जयपुर में एलपीजी सिलेंडर के दाम की बात करें तो घरेलू ₹916.5 और कमर्शियल ₹2031 में बिक रहा है। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर ₹939 और कमर्शियल ₹2208 में मिल रहा है। मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹912.50 और कमर्शियल ₹2031का है। चेन्नई में एलपीजी का आज का भाव बताएं तो घरेलू ₹928.50 और कमर्शियल ₹2,246.50 का है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर ₹912.50 और कमर्शियल ₹2031 का है, जबकि कोलकाता में आज घरेलू सिलेंड ₹939 और कमर्शियल ₹2208 का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमेरिका-ईरान दोनों से भारत के रिश्ते अच्छे, निभाई सूझबूझ की भूमिकाः राजनाथ सिंह

हैदराबाद से पटना तक एलपीजी के रेट

हैदराबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹965 और कमर्शियल ₹2321 है। बेंगलुरु में घरेलू ₹915.50 और कमर्शियल ₹2161 में बिक रहा है।डिब्रूगढ़ में आज घरेलू ₹912 और कमर्शियल ₹2148 में बिक रहा है। पटना में आज घरेलू सिलेंडर ₹1011 और कमर्शियल ₹2365 का है।

सप्लाई को लेकर क्या हैं अपडेट

देश में 5 किलो के छोटे एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई बढ़ा दी गई है और PNG कनेक्शन भी तेजी से दिए जा रहे हैं। सरकार ने बताया कि 23 मार्च से अब तक 13 लाख से ज्यादा 5 किलो वाले सिलेंडर बिक चुके हैं। पिछले कुछ हफ्तों में रोजाना एक लाख से अधिक सिलेंडर बिक रहे हैं। इसके अलावा, मार्च के बाद से 4.24 लाख से अधिक नए PNG कनेक्शन दिए जा चुके हैं। दूसरी ओर 30,000 से ज्यादा लोगों ने अपने एलपीजी कनेक्शन छोड़कर PNG अपना लिया है। फरवरी में जहां 77,000 सिलेंडर बिकते थे, वहीं अब रोजाना 1 लाख से अधिक बिक रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डील होने ही वाली थी कि..., ईरान ने बताया कहां फेल हुई पाकिस्तान में US से बात

भारत अपना आधा कच्चा तेल, 40% गैस और 85-90% एलपीजी इसी क्षेत्र से मंगाता था। अब यह मुश्किल हो गई है। तेल की कमी तो भारत ने दूसरी जगहों से पूरी कर ली है, लेकिन एलपीजी की सप्लाई पर असर पड़ा है। सरकार ने घरों में रसोई गैस पहुंचाने पर जोर दिया है। इसके लिए होटल-ढाबों को मिलने वाली गैस की सप्लाई कम कर दी गई है। जिनके पास सब्सिडी वाला गैस कनेक्शन नहीं है, उनके लिए सरकार ने बाजार भाव वाले 5 किलो के सिलेंडरों की बिक्री बढ़ा दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, भारत में कब तक मिलती रहेगी राहत?

कहीं गैस खत्म होने की खबर नहीं

सरकार के मुताबिक, घरों में गैस की सप्लाई स्थिर है। कहीं गैस खत्म होने की खबर नहीं है। 11 अप्रैल को 52 लाख से अधिक सिलेंडर बांटे गए। 98% से अधिक ऑर्डर ऑनलाइन होते हैं। और 93% डिलीवरी की जांच होती है ताकि गैस का गलत इस्तेमाल न हो। होटल-ढाबों आदि के लिए गैस की उपलब्धता पहले के स्तर का लगभग 70% हो गई है। सरकारी कंपनियां (इंडियन ऑयल, बीपीसीएल, एचपीसीएल) राज्यों के साथ मिलकर सप्लाई ठीक कर रही हैं।

इनपुट: पीटीआई

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,