Gold Surged 1752 rupee silver price rs 4219 rises check latest rate here सोना 1752 रुपये हुआ महंगा, चांदी की कीमतों में ₹4219 का इजाफा, रिकॉर्ड हाई के करीब भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

सोना 1752 रुपये हुआ महंगा, चांदी की कीमतों में ₹4219 का इजाफा, रिकॉर्ड हाई के करीब भाव

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज शुक्रवार को तूफानी तेजी देखने को मिली। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 1752 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गया है। इस उछाल के बाद 10 ग्राम गोल्ड का रेट 137195 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

Fri, 9 Jan 2026 04:03 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
सोना 1752 रुपये हुआ महंगा, चांदी की कीमतों में ₹4219 का इजाफा, रिकॉर्ड हाई के करीब भाव

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज शुक्रवार को तूफानी तेजी देखने को मिली। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 1752 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गया है। इस उछाल के बाद 10 ग्राम गोल्ड का रेट 137195 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कल यानी गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 135443 रुपये था। चांदी की कीमतों में भी उछाल दर्ज की गई। 1 किलो चांदी का रेट 239994 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। कल यानी गुरुवार को एक किलो चांदी का भाव 235775 रुपये था। यानी महज 24 घंटे में चांदी की कीमतों में 4219 रुपये का इजाफा हुआ है।

Ibjarets के अनुसार 23 कैरेट गोल्ड का रेट 136646 रुपये, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 125671 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड का रेट 102896 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। बता दें, 14 कैरेट गोल्ड का रेट आज 80259 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 दिन में 2200% टूटा सेंसेक्स, जानें बाजार के इस भारी गिरावट के पीछे की वजहें

चांदी ने फिर से पकड़ी रफ्तार

चांदी की कीमतों में तेज इजाफा आज शुक्रवार को दर्ज किया गया है। जिसकी वजह चांदी एक बार फिर रिकार्ड हाई लेवल के करीब पहुंच रही है। 7 जनवरी को एक किलो चांदी का भाव 248000 रुपये था। हालांकि, इसके बाद अगले ही दिन गुरुवार को चांदी की कीमतों में 13000 रुपये की गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन आज एक बार फिर से चांदी कीमतों में तेजी दर्ज की गई है।

सोना रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंचा सोना

ibjarates के डाटा के अनुसार गोल्ड अपने रिकॉर्ड स्तर पर 29 दिसंबर को पहुंचा था। तब चांदी का रेट 138161 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इसके बाद सोने की कीमतों में गिरावट आई थी।

शादियों का सीजन करीब

खरमास बीतते ही शादियों के सीजन की शुरुआत हो जाएगी। जिसकी वजह से घरेलू बाजारों में सोने और चांदी की डिमांड बढ़ने वाली है। ऐसे में अगर यह दोनों मेटल अपने पुराने सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दें तो आश्चर्य नहीं करना होगा।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,