सोने-चांदी के रेट में तूफानी तेजी, ₹9000 महंगी हुई चांदी, चेक करें गोल्ड का रेट
Gold Silver Rate Today 25 March: सोने और चांदी के भाव में आज बुधवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोने-चांदी के दाम में आज बड़ी तेजी की गई है।

Gold Silver Rate Today 25 March: सोने और चांदी के भाव में आज बुधवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोने-चांदी के दाम में आज बड़ी तेजी की गई है। आज 24 कैरेट के सोने का भाव 144,643 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है। इससे पहले बीते मंगलवार को यह 140,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा था। यानी आज यह 4,223 रुपये महंगा हुआ है। 22 कैरेट के गोल्ड के भाव की बात करें तो आज यह 138,954 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और इसमें 4,206 रुपये की तेजी देखी गई है। बता दें कि सोमवार को इसकी कीमत 139,858 रुपये थी।
वहीं, 18 कैरेट वाला गोल्ड आज बुधवार को 132,493 रुपये प्रति 10 गाम के भाव पर बिक रहा है। इसका पिछला बंद प्राइस 128,625 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी आज यह 3,868 रुपये महंगा हुआ है। वहीं, bullions.co.in के मुताबिक, आज 24 कैरेट के सोने के दाम में 5510 रुपये की तेजी दर्ज की गई है और यह 144,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
आज का चांदी का भाव
आईबीजेए के मुताबिक, अगर चांदी की कीमत की बात करें तो आज एक किलो चांदी की कीमत 233,551 रुपये है। इससे पहले बीते मंगलवार को यह 224,545 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही थी। यानी आज चांदी के दाम में 9,006 रुपये प्रति किलो की तेजी देखी गई है। वहीं, बुलियंस.को पर चांदी 236,790 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। इसमें 12050 रुपये की तेजी देखी गई है। बता दें कि आईबीजेए दिन में दो बार सोने- चांदी के रेट जारी करता है।
MCX पर सोने-चांदी के रेट
वैश्विक बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी की कीमतों में तेज बढ़त दर्ज की गई। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और महंगाई की चिंताओं के चलते निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ा है, जिसका सीधा असर कीमती धातुओं की कीमतों पर देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना ₹1,43,079 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला और कारोबार के दौरान इसमें करीब 4 प्रतिशत की तेजी देखी गई। वहीं, चांदी की कीमत में भी मजबूत उछाल आया। MCX पर चांदी ₹7,430 यानी 5.39 प्रतिशत बढ़कर ₹2,32,898 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
क्या कहते हैं जानकार
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका-ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक स्तर पर बढ़ती महंगाई ने निवेशकों को सोना-चांदी जैसे सुरक्षित विकल्पों की ओर आकर्षित किया है। हालांकि, कुछ स्तर पर तनाव कम होने के संकेत भी मिल रहे हैं, लेकिन अनिश्चितता अभी बनी हुई है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और चेन्नई सहित देश के प्रमुख शहरों में भी सोने और चांदी के दामों में तेजी देखी गई। अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमतों में मामूली अंतर संभव है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी अंतरराष्ट्रीय हालात और महंगाई के आंकड़ों के आधार पर सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।




साइन इन