Best FD Rates including SBI some banks offers high interest rates check details here SBI सहित कई बैंकों ने शुरू की स्पेशल FD स्कीम, 7.10% तक ब्याज, चेक करें पूरा डीटेल्स, Business Hindi News - Hindustan
More

SBI सहित कई बैंकों ने शुरू की स्पेशल FD स्कीम, 7.10% तक ब्याज, चेक करें पूरा डीटेल्स

मौजूदा परिस्थितियों में फिक्सड डिपॉजिट निवेश करने का बेहतर विकल्प हो सकता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि की तरफ से कुछ खास पीरियड के एफडी पर 7.10 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। 

Tue, 2 June 2026 10:26 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
SBI सहित कई बैंकों ने शुरू की स्पेशल FD स्कीम, 7.10% तक ब्याज, चेक करें पूरा डीटेल्स

Best FD Rates: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर इस समय क्या कहां पैसा लगाएं? गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में भी भारी उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। शेयर बाजार पिछले एक साल में 7 प्रतिशत से अधिक लुढ़क चुका है। इस अनिश्चितता के माहौल में फिक्सड डिपॉजिट एक शानदार विकल्प हो सकता है। यहां रिटर्न की पूरी गारंटी रहती है। मौजूदा समय में कुछ बैंक 2.5 प्रतिशत से 8 प्रतिशत तक का रिटर्न फिक्सड डिपॉजिट पर दे रहे हैं। बैंकों की तरफ से कुछ खास एपडी योजनाएं भी चलाई जा रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें पे कमीशन में 4 होगा फिटमेंट फैक्टर? जानें कितना बढ़ सकता है बेसिक पे

SBI Amrit Vrishti

यह स्कीम के तहत 444 दिन की एफडी ग्राहकों को करवानी होगी। इस योजना में कोई भी व्यक्ति 1000 रुपये से 3 करोड़ रुपये तक निवेश कर सकता है। स्कीम में मंथली, तिमाही और छमाही मैच्योरिटी का विकल्प प्रदान करता है। SBI Amrit Vrishti एफडी स्कीम पर सामान्य नागिरकों को 6.45 प्रतिशत का ब्याज बैंक की तरफ से दिया जा रहा है। सीनियर सिटीजन को बैंक 6.95 प्रतिशत ब्याज और सुपर सीनियर सिटीजन को बैंक की तरफ से 7.05 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर किया जा रहा है। बता दें, समय से पैसा निकालने पर 5 लाख रुपये तक की एफडी पर 0.5 प्रतिशत की पेनाल्टी लगेगी। वहीं, अगर अमाउंट 5 लाख रुपये से अधिक है तब की स्थिति में पेनाल्टी 1 प्रतिशत होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें पे कमीशन में 4 होगा फिटमेंट फैक्टर? जानें कितना बढ़ सकता है बेसिक पे

इंडियन बैंक IND सिक्योर एफडी

यह स्कीम भी 444 दिन की है। इस योजना के तहत ग्राहक 1000 रुपये से 3 करोड़ रुपये तक का निवेश कर सकता है। सामान्य नागरिकों के लिए 6.60 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। सीनियर सिटीजन के लिए बैंक की तरफ से 7.10 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को बैंक की तरफ से 7.35 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम में मैच्योरिटी से पहले पैसा निकालने की अनुमति ग्राहकों को है।

बैंक ऑफ बड़ौदा bob Square Drive Deposit Scheme

यह योजना भी 444 दिन की है। बैंक की तरफ से इस एफडी स्कीम पर 6.45 प्रतिशत से 7.10 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर किया रहा है। सामान्य नागिरकों को बैंक 6.45 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजन को बैंक की तरफ से 6.95 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को बैंक की तरफ से 7.05 प्रतिशत तक ब्याज देने का फैसला किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन

सीनियर सिटीज के लिए अलग एफडी स्कीम

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने वी केयर डिपॉडिट स्कीम को शुरू किया है। इस स्कीम के तहत बैंक की तरफ से 50 बेसिस प्वाइंट ब्याज 5 साल और 10 साल तक के एफडी पर ब्याज दिया जा रहा है। इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौडा और आईसीआईसीआई बैंक सीनियर सिटीजन को स्पेशल एफडी दे रहा है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,