gold silver price today 10 april fell sona came at rs 152561 chandi reached at rs 242067 सोना-चांदी के गिरे भाव, ₹152561 पर आया गोल्ड, सिल्वर ₹242067 पर पहुंची, Business Hindi News - Hindustan
More

सोना-चांदी के गिरे भाव, ₹152561 पर आया गोल्ड, सिल्वर ₹242067 पर पहुंची

Gold Silver Rates Today: घरेलू मार्केट में आज सोना-चांदी सस्ते हो गए हैं। शादियों के सीजन से पहले गहने खरीदने वालों के लिए यह राहतभरी खबर है। आगे क्या और गिरेंगे सोने-चांदी के दाम, इंटरनेशनल मार्केट में क्या है हलचल? देखें पूरी रिपोर्ट…

Fri, 10 April 2026 09:47 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
सोना-चांदी के गिरे भाव, ₹152561 पर आया गोल्ड, सिल्वर ₹242067 पर पहुंची

Gold Silver Rates Today: घरेलू मार्केट में सोने-चांदी के भाव में आज गिरावट है। शुक्रवार, 10 अप्रैल को एमसीएक्स पर चांदी 0.7% गिरकर ₹2,42,067 प्रति किलो पर आ गई। जबकि, MCX गोल्ड 0.56% गिरकर ₹1,52,561 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। दूसरी ओर इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी का मिलाजुला रुख देखने को मिला। स्पॉट सिल्वर जहां 0.1% बढ़कर 75.11 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं, स्पॉट गोल्ड 0.2% गिरकर 4,755.84 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.8% गिरकर 4,779.20 डॉलर पर आ गया।

सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव के क्या हैं कारण

हाल के दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे कई कारण हैं। जैसे डॉलर की मजबूती, भू-राजनीतिक तनाव में नरमी, निवेशकों द्वारा अन्य बाजारों में नुकसान की भरपाई और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम होना। दरअसल, सोना एक नॉन-यील्डिंग एसेट है, इसलिए जब ब्याज दरें ऊंची रहती हैं तो इसकी मांग कम हो जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर मार्केट में लौटी रौनक, 77000 के पार खुला सेंसेक्स, निफ्टी की शतकीय शुरुआत

ईरान संकट और कूटनीतिक हल पर नजर: ईरान युद्ध से जुड़े मुद्दे अब भी पूरी तरह हल नहीं हुए हैं। शनिवार को इस्लामाबाद में अहम बातचीत होने जा रही है। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस करेंगे। इसमें ईरानी अधिकारियों के बीच बातचीत होगी। इस बीच, होर्मुज में शुल्क को लेकर अमेरिका ने ईरान को चेतावनी भी दी है। वहीं, लेबनान में इजरायली हमलों से संघर्ष विराम पर भी खतरा मंडरा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत में गैस संकट: कांच उद्योग पर युद्ध का कहर, फिरोजाबाद से लेकर देशभर में असर

महंगाई और फेड की नीति पर असर: छह सप्ताह से जारी युद्ध ने महंगाई के रिस्क को बढ़ा दिया है। इससे केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में कटौती को टाल सकते हैं या बढ़ा भी सकते हैं। अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में उपभोक्ता खर्च में बहुत मामूली बढ़ोतरी हुई है। अब बाजार की नजर मार्च के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) डेटा पर है।

सोने-चांदी के दाम क्या बढ़ेंगे या घटेंगे

सोना और चांदी की कीमतें इस समय कई ग्लोबल फैक्टर्स के बीच फंसी हुई हैं। जहां एक तरफ युद्ध और महंगाई का दबाव है, वहीं दूसरी ओर कूटनीतिक प्रयास और मजबूत डॉलर कीमतों को सीमित कर रहे हैं। आने वाले दिनों में ईरान वार्ता और महंगाई के आंकड़े बाजार की दिशा तय करेंगे। यानी सोने-चांदी के दाम आने वाले दिनों में घटेंगे या बढ़ेंगे, इसपर कुछ भी कहना इन फैक्टर्स पर निर्भर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG पर सरकार का बड़ा फैसला, अब इनको भी मिलेगी गैस, क्या दाम भी बदले हैं?

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। कमोडिटी मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,