stock market today live 10 april sensex nifty nse bse top gainers losers Stock Market Today: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 918 अंक चढ़ा, निफ्टी 24050 पर हुआ बंद, Business Hindi News - Hindustan
More

Stock Market Today: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 918 अंक चढ़ा, निफ्टी 24050 पर हुआ बंद

Stock Market Today 10 April: शुक्रवार को दिन शेयर बाजार में निवेशकों के लिए शानदार रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी ने लम्बी छलांग आज लगाई है। जिसकी वजह से निवेशकों को तगड़ा फायदा हुआ है। 

Fri, 10 April 2026 03:38 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
Stock Market Today: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 918 अंक चढ़ा, निफ्टी 24050 पर हुआ बंद

Stock Market Closing Today: शेयर बाजार में आज शुक्रवार को फिर से हर तरफ खुशियां दिखाई दी। सेंसेक्स 918.60 अंक या फिर 1.20 प्रतिशत की तेजी के बाद 77550.25 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 1.16 प्रतिशत या फिर 275.50 अंक की तेजी के साथ 24050.60 अंक पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स की टॉप 30 में से 25 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। वहीं, 5 कंपनियों के शेयरों में आज गिरावट दर्ज की गई है। बता दें, तेजी के इस माहौल में सनफार्मा, टीसीएस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है।

Share Market Today Live 10 April 12:50 PM: शेयर मार्केट में तेजी के बीच निफ्टी आईटी इंडेक्स में भारी गिरावट है। यह 3.01 प्रतिशत नीचे है। इंफोसिस के शेयरों में 3.5, टीसीएस में 3 प्रतिशत से अधिक और एचसीएल टेक्नोलॉजीज में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट आई। जबकि, टेक महिंद्रा में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। निफ्टी टॉप लूजर में पांच आईटी स्टॉक शामिल हैं।

Share Market Today Live 10 April 10:22 AM: शेयर मार्केट आज रौनक लौट आई है। सेंसेक्स 809 अंकों की उछाल के साथ 77441 के लेवल पर पहुचं गया है। जबकि, निफ्टी तेजी के दोहरे शतक के साथ 241 अंक ऊपर 24016 पर है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में एशियन पेंट्स 4.50 पर्सेंट, आईसीआईसीआई बैंक 3.14 पर्सेंट ऊपर है।

Share Market Today Live 10 April 9:15 AM: शेयर मार्केट आज तेजी की पटरी पर है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 489 अंकों की बढ़त के साथ 77121 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई के 50 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने तेजी के शतक के साथ 105 अंक ऊपर 23880 से शुक्रवार के कारोबार की शुरुआत की।

Stock Market Today Live 10 April 8:10 AM: भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के शुक्रवार को तेजी के साथ खुलने का अनुमान है। इसकी वजह दुनिया भर के बाजारों में आई मजबूती है। गिफ्ट निफ्टी ने भी भारतीय शेयर मार्केट की अच्छी ओपनिंग का संकेत दिया है। जबकि, निवेशकों की नजर अमेरिका-ईरान सीजफायर के अपडेट्स पर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 लाख के पार जा सकता है सेंसेक्स, जानें कब और कैसे, किसने किया यह दावा

एशियाई बाजारों का हाल

शुक्रवार को एशियाई बाजार ज्यादातर तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 1.65% चढ़ गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.68% मजबूत हुआ। हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक के भी तेजी से खुलने के संकेत हैं।

वॉल स्ट्रीट में तेजी

अमेरिकी बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए। ईरान के साथ शांति वार्ता की उम्मीदों से निवेशकों की चिंता कम हुई। डॉऊ जोन्स 0.58% (275 अंक) चढ़ा। एसएंडपी 500 को 0.62% और नैस्डैक को 0.83% का फायदा हुआ।

गिफ्ट निफ्टी के क्या हैं संकेत

गिफ्ट निफ्टी करीब 23,941 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से करीब 80 अंक अधिक है। यह भारतीय शेयर मार्केट की अच्छी ओपनिंग का संकेत देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत में गैस संकट: कांच उद्योग पर युद्ध का कहर, फिरोजाबाद से लेकर देशभर में असर

अमेरिका-ईरान संघर्ष पर अपडेट

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामनेई ने कहा है कि ईरान अमेरिका और इजरायल को उनके हमलों के नतीजों से बचने नहीं देगा। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि ईरान सीजफायर को रोकने वाला समझौता कितना कारगर है।

TCS के तिमाही नतीजे

टीसीएस का नेट प्रॉफिट 28.7% बढ़कर 13,718 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 5.4% बढ़कर 70,698 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने 31 रुपये प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड देने का ऐलान की है।

सोने और चांदी के दाम

सोने की कीमतों में गिरावट आई, लेकिन यह लगातार तीसरे सप्ताह बढ़त की ओर है। स्पॉट गोल्ड 0.2% गिरकर 4,757.27 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 0.1% गिरकर 75.29 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG पर सरकार का बड़ा फैसला, अब इनको भी मिलेगी गैस, क्या दाम भी बदले हैं?

डॉलर की कमजोरी

डॉलर जनवरी के बाद अपने सबसे बड़े साप्ताहिक गिरावट की ओर है। डॉलर इंडेक्स इस हफ्ते 1.3% टूट चुका है। यूरो 1.169 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। जापानी येन 159.2, दक्षिण कोरियाई वॉन 1,478 और चीनी युआन 6.83 प्रति डॉलर पर है।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

सऊदी अरब के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमलों और होर्मुज स्ट्रेट के बंद रहने से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गईं। ब्रेंट क्रूड 0.87% बढ़कर 96.75 डॉलर प्रति बैरल हो गया। अमेरिकी कच्चा तेल 1.06% चढ़कर 98.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बता दें गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था। अमेरिका-ईरान युद्ध में संघर्ष विराम की उम्मीदों को झटका लगा था। गुरुवार को सेंसेक्स 931.25 अंक गिरकर 76,631.65 पर बंद हुआ। निफ्टी 222.25 अंक टूटकर 23,775.10 पर बंद हुआ था।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,