gold silver price jumped today after us job data came out सोने और चांदी की कीमतों में फिर से उछाल, इस अमेरिकी आंकड़ें का दिखा असर, Business Hindi News - Hindustan
More

सोने और चांदी की कीमतों में फिर से उछाल, इस अमेरिकी आंकड़ें का दिखा असर

Gold Silver Price Today: वैश्विक तनाव के बीच सोने का भाव 104 डॉलर प्रति ट्रॉय आउंस बढ़कर 5182 डॉलर प्रति आउंस पर पहुंच गया है। वहीं, सिल्वर फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स का रेट 3.15 डॉलर प्रति ट्रॉय आउंस 85.33 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है।

Sat, 7 March 2026 08:02 AMTarun Pratap Singh मिंट
share
सोने और चांदी की कीमतों में फिर से उछाल, इस अमेरिकी आंकड़ें का दिखा असर

Gold Silver Price Today: गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को आए अमेरिकी जॉब आंकड़ों की वजह से एक बार फिर से कीमतों पर असर पड़ा है। ताजा आंकड़े अमेरिकी सेंट्रल बैंक पर ब्याज दरों में कटौती का दबाव बनाएंगे। बता दें, वैश्विक तनाव के बीच सोने का भाव 104 डॉलर प्रति ट्रॉय आउंस बढ़कर 5182 डॉलर प्रति आउंस पर पहुंच गया है। वहीं, सिल्वर फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स का रेट 3.15 डॉलर प्रति ट्रॉय आउंस 85.33 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है।

घरेलू बाजार की बात करें तो गोल्ड फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स एमसीएक्स 2839 रुपये प्रति 10 ग्राम की उछाल के बाद 162512 डॉलर पर पहुंच गया है। वहीं, सिल्वर मई फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स 8309 किलोग्राम की उछाल के बाद 270500 के स्तर पर पहुंच गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 कंपनियों को मिली IPO लाने की मंजूरी, 3300 करोड़ जुटाने की तैयारी

92000 लोगों की गई नौकरी

अमेरिका से आए ताजा आंकड़ों के अनुसार फरवरी के महीने में 92000 लोगों की नौकरी चली गई। अर्थशास्त्रियों को 50,000 नौकरियां जाने की उम्मीद थी। वहीं, बेरोजगारी दर 4.4 प्रतिशत के पहुंच गई है। कमजोर जॉब आंकड़े अमेरिकी सेंट्रल बैंक पर ब्याज दरों में कटौती का दबाव बनाते हैं।

शुक्रवार को सर्राफा बाजार में गिरा था भाव

सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 1,100 रुपये घटकर 1.64 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई, जबकि चांदी भी फिसलकर 2.71 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,100 रुपये या लगभग एक प्रतिशत घटकर 1,64,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महारत्न कंपनी 33वीं बार दे रही है डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट तय

सर्राफा बाजार में चांदी भी 600 रुपये टूटकर 2,71,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई। एक्सपर्ट्स ने कहा कि हाल ही में कीमती धातु की कीमतों में तेज उछाल के बाद व्यापारियों ने मुनाफावसूली की, भले ही वैश्विक रुझान मिश्रित रहे।

लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एक्सपर्ट गौरव गर्ग ने कहा, “शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय उतार-चढ़ाव देखा गया, जो मुख्य रूप से पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और मजबूत सुरक्षित निवेश की खरीदारी के कारण था।”

(भाषा के इनपुट के साथ)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,