Fertilizers Stocks jump upto 19 percent after this order came out खाद बेचने वाली 3 कंपनियों के शेयरों में 19% तक की तेजी, सरकार के इस आदेश के बाद बढ़ी खरीदारी, Business Hindi News - Hindustan
More

खाद बेचने वाली 3 कंपनियों के शेयरों में 19% तक की तेजी, सरकार के इस आदेश के बाद बढ़ी खरीदारी

Fertilizers Stock: मंगलवार को दिन फर्टीलाइजर कंपनियों के लिए शानदार रहाहै। चंबल फर्टीलाइजर्स लिमिटेड, दीपक फर्टीलाइजर्स लिमिटेड, FACT लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 19 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई है।

Tue, 10 March 2026 01:34 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
खाद बेचने वाली 3 कंपनियों के शेयरों में 19% तक की तेजी, सरकार के इस आदेश के बाद बढ़ी खरीदारी

Fertilizers Stock: मंगलवार को दिन फर्टीलाइजर कंपनियों के लिए शानदार रहाहै। चंबल फर्टीलाइजर्स लिमिटेड, दीपक फर्टीलाइजर्स लिमिटेड, FACT लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 19 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई है। इस उछाल के पीछे की वजह से 10 मार्च को सरकार की तरफ से जारी किया आदेश है। भारत सरकार ने आद नेचुरल गैस रेगुलेशन ऑर्डर 2026 को लागू कर दिया है। इस आदेश के अनुसार फर्टीलाइजर्स प्लांट्स को 70 प्रतिशत कम से कम नेचुरल गैस मिलती रहेगी। यह ऑर्डर अगले 6 महीने तक के लिए प्रभावी है।

इस आदेश में कहा गया है कि गैस की सप्लाई का प्रयोग कंपनियां सिर्फ खाद के उत्पादन के लिए करेंगी। अन्य किसी के लिए भी इसका उपयोग नहीं किया जा सकेगा। बता दें, फर्टीलाइजर कंपनियों के लिए नेचुरल गैस काफी जरूरी है। यूरिया के प्रोडक्शन के लिए अमोनिया का प्रयोग करना पड़ता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोदरेज ने इस कंपनी के खरीद लिए 8.2 लाख शेयर, 15% उछला स्टॉक

युद्ध ने खराब की स्थिति

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से स्थिति खराब हुई है। कतर एनर्जी के प्रोडक्शन और सप्लाई चेन पर बुरा असर पड़ा है। इस युद्ध ने दुनिया भर के देशों को चिंता में डाल दिया है। गैस के साथ-साथ कच्चे तेल की आपूर्ति पर बुरा असर पड़ा है।

1-चंबल फर्टीलाइजर्स

कंपनी के शेयर बीएसई में 416.30 रुपये के लेवल पर खुला था। कंपनी के शेयरों को भाव दिन में 442 रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 24 प्रतिशत की गिरावट आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चीनी कंपनी के साथ अब JV बना पाएगी डिक्सन, सरकार ने दिया अप्रवूल, 7% उछला शेयर

2- दीपक फर्टीलाइजर्स

बीएसई में यह स्टॉक 940.15 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में इस कंपनी के शेयरों का भाव 994.45 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक गया है। एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 11 प्रतिशत लुढ़क चुका है।

3- फर्टीलाइजर्स एंड केमिकल त्रावणकोर लिमिटेड

बीएसई में यह स्टॉक 683.05 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 19 प्रतिशत की तेजी के साथ 788.20 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंचने में सफल रहा है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 24 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,