Dixon Technologies share jumped 7 percent after company gets approval to from JV चीनी कंपनी के साथ अब JV बना पाएगी डिक्सन, सरकार ने दिया अप्रवूल, 7% उछला शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

चीनी कंपनी के साथ अब JV बना पाएगी डिक्सन, सरकार ने दिया अप्रवूल, 7% उछला शेयर

Dixon Technologies (India) Ltd Share Price: सरकार से मिली राहत के बाद आज मंगलवार को डिक्सन टेक्नोलॉजी के शेयरों की कीमतों में 7 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। कंपनी का शेयर बीएसई में 10400 रुपये के लेवल पर खुला था।

Tue, 10 March 2026 11:21 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
चीनी कंपनी के साथ अब JV बना पाएगी डिक्सन, सरकार ने दिया अप्रवूल, 7% उछला शेयर

Dixon Technologies (India) Ltd Share Price: सरकार से मिली राहत के बाद आज मंगलवार को डिक्सन टेक्नोलॉजी के शेयरों की कीमतों में 7 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। कंपनी का शेयर बीएसई में 10400 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 7 प्रतिशत की तेजी के बाद 10501 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।

कौन सी नई खबर से गदगद हैं निवेशक

मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफॉर्मेशन ने डिक्सन टेक को चीन की कंपनी एचकेसी ओवरसीज के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाने के लिए अप्रवूल दे दिया है। यह ज्वाइंट वेंचर डिस्प्ले मॉड्यूल्स का उत्पादन करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG, पेट्रोल-डीजल से महंगाई तक, क्रूड ऑयल ने लिया U-टर्न, कई मोर्चे पर राहत

ज्वाइंट वेंचर में 74 प्रतिशत हिस्सा डिक्सन के पास होगा। वहीं, 24 प्रतिशत हिस्सा एचकेसी के पास होगा। यह ज्वाइंट वेंचर लिक्विड क्रिस्टल डिस्पेल और थिन फिल्म ट्रांजिस्टर एलसीडी के साथ अन्य डिस्प्ले का उत्पादन करेंगी।

ब्रोकरेज का भी कंपनी पर भरोसा

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस नोमुरा ने डिक्सन टेक्नोलॉजी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। BUY टैग के साथ-साथ ब्रोकरेज हाउस ने 14678 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन 4 डिफेंस शेयरों को पोर्टफोलियो में शामिल करने की सलाह दे रहे हैं एक्सपर्ट

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?

बीते एक साल से शेयर बाजार में कंपनी संघर्ष कर रही है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में पिछले 12 महीने में 20.94 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 5.46 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। कंपनी का 52 वीक हाई 18471.50 रुपये और 52 वीक लो लेवल 9620 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 63043 करोड़ रुपये का है।

दो साल में डिक्सन टेक्नोलॉजी के शेयरों की कीमतों में 45 प्रतिशत और तीन साल में 259 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, 5 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 158 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

दिसंबर 2025 की शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 28.83 प्रतिशत और पब्लिक की हिस्सेदारी 71.17 प्रतिशत है। सितंबर तिमाही में प्रमोटर्स के पास 28.92 प्रतिशत हिस्सा था। वहीं, पब्लिक के पास तब 71.08 प्रतिशत हिस्सा था। यानी प्रमोटर्स ने अपनी हिस्सेदारी घटाई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,