नौकरी करने वालों के लिए बड़े बदलाव की तैयारी, PF के र्मोचे पर क्या बदल जाएगा?
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करोड़ों सदस्यों के लिए EPFO 3.0 शुरू करने जा रहा है। इस नई सुविधा की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है और इसे जल्द शुरू किया जाएगा। हालांकि, अब भी इसकी आधिकारिक लॉन्च तारीख घोषित नहीं की गई है।

EPFO new rules: अगर नौकरीपेशा हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करोड़ों सदस्यों के लिए EPFO 3.0 शुरू करने जा रहा है। इस नई व्यवस्था के तहत पीएफ का पैसा निकालना काफी आसान हो जाएगा। इसे एटीएम मशीन से भी निकाला जा सकेगा तो यूपीआई के जरिए भी खर्च किया जा सकता है।
EPFO 3.0 क्या है?
यह प्रोविडेंट फंड संस्था का एक ऐसा सिस्टम अपग्रेड है जो इसकी डिजिटल सेवाओं को बेहतर और विस्तृत बनाता है और सब्सक्राइबर्स के लिए प्रक्रियाओं को आसान करता है। यह प्रोसेसिंग में होने वाली देरी को खत्म करता है। इसके तहत आप अपनी रिटायरमेंट सेविंग्स को सीधे UPI और UPI-इनेबल्ड ATM के जरिए एक्सेस और ट्रांसफर कर सकते हैं। बता दें कि अभी, पूरी या आंशिक निकासी के लिए आपको वेबसाइट पर या साइट पर जाकर सही फॉर्म भरकर रिक्वेस्ट करनी पड़ती है। एक बार जब आपका क्लेम प्रोसेस हो जाता है तो 15-20 दिनों के भीतर पैसे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। इसके लिए कोई निश्चित समय-सीमा तय नहीं है।
इसके मुकाबले, EPFO 3.0 के तहत लागू शर्तों के आधार पर सब्सक्राइबर्स UPI या UPI-इनेबल्ड ATM के जरिए अपने EPF बैलेंस का 50% से 75% हिस्सा निकाल सकेंगे। सब्सक्राइबर्स अपने लिंक्ड बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए उपलब्ध एलिजिबल EPF बैलेंस देख सकेंगे। जानकारी के मुताबिक आप ट्रांजैक्शन पूरा करने के लिए लिंक्ड UPI पिन का इस्तेमाल कर सकते हैं और उनके बैंक अकाउंट में पैसे सुरक्षित रूप से ट्रांसफर कर सकते हैं। एक बार जब पैसे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाते हैं तो सब्सक्राइबर अपनी मर्जी से उनका इस्तेमाल कर सकता है।
हो चुकी है टेस्टिंग
श्रम मंत्री मनसुख मांडविया के मुताबिक इस नई सुविधा की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है और इसे जल्द शुरू किया जाएगा। हालांकि, अब भी इसकी आधिकारिक लॉन्च तारीख घोषित नहीं की गई है। नई व्यवस्था के तहत सदस्य अपने आधार से जुड़े बैंक खाते में उपलब्ध निकासी योग्य पीएफ राशि देख सकेंगे और UPI पिन के जरिए सुरक्षित तरीके से धनराशि ट्रांसफर कर पाएंगे।




साइन इन