effect of war flight tickets becomes expensive air india increases fuel surcharge to rs 899 युद्ध का असर, महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया ने ₹899 तक बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, Business Hindi News - Hindustan
More

युद्ध का असर, महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया ने ₹899 तक बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला लिया है। नए सरचार्ज 8 अप्रैल 2026 से घरेलू उड़ानों पर लागू हो जाएंगे, जबकि अंतरराष्ट्रीय रूटों पर यह बदलाव 10 अप्रैल से लागू होने जा रहा है।

Tue, 7 April 2026 02:05 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
युद्ध का असर, महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया ने ₹899 तक बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

ईरान-इजराइल के बीच युद्ध का असर अब सीधे हवाई यात्रियों की जेब पर पड़ने लगा है। ग्लोबल लेवल पर जेट ईंधन (ATF) की कीमतों में तेज उछाल के चलते एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला लिया है। नए सरचार्ज 8 अप्रैल 2026 से घरेलू उड़ानों पर लागू हो जाएंगे। इससे यात्रियों की जेब पर 899 रुपये तक का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। जबकि, अंतरराष्ट्रीय रूटों पर यह बदलाव 10 अप्रैल से लागू होने जा रहा है। इसमेंके तहत $280 तक सरचार्ज वसूला जाएगा।

जेट फ्यूल की कीमत लगभग दोगुनी

एयरलाइन के अनुसार, पिछले कुछ हफ्तों में जेट ईंधन की कीमतों में भारी उछाल आया है। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसो.(IATA) के आंकड़ों के मुताबिक, मार्च के अंतिम सप्ताह में जेट फ्यूल का औसत मूल्य 195 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जो फरवरी के अंत में करीब 99 डॉलर था। इस तेज बढ़ोतरी ने एयरलाइंस की लागत को काफी बढ़ा दिया है, जिससे किराए पर दबाव बना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एयर इंडिया के सीईओ ने दिया इस्तीफा, कई चुनौतियों से जूझ रही एयरलाइंस

घरेलू उड़ानों में नया नियम: दूरी के आधार पर सरचार्ज

द इकनॉमिक टाइम्स के मतुाबिक अब तक घरेलू उड़ानों में एक समान सरचार्ज लिया जाता था, लेकिन अब इसे दूरी के आधार पर तय किया गया है। यानी जितनी लंबी यात्रा, उतना ज्यादा शुल्क देना होगा। यह नया नियम एयर इंडिया ग्रुप की सभी उड़ानों पर लागू होगा, जिसमें एयर इंडिया एक्सप्रेस भी शामिल है। सरकार ने ATF की कीमतों में बढ़ोतरी को 25 प्रतिशत तक सीमित रखने की कोशिश की है, लेकिन इसके बावजूद एयरलाइंस को लागत संतुलन के लिए यह कदम उठाना पड़ा है।

दूरी (Km) के हिसाब से कितना बढ़ा सरचार्ज (रुपये में)
0-500 किलो मीटर299 रुपये
501-1000 किलो मीटर399 रुपये
1001-1500 किलो मीटर549 रुपये
1501-2000 किलो मीटर749 रुपये
2000 से अधिक किलो मीटर899 रुपये
,

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ज्यादा असर

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल की कीमतों पर कोई नियंत्रण नहीं होता, इसलिए वहां सरचार्ज ज्यादा बढ़ाया गया है। अलग-अलग क्षेत्रों के हिसाब से शुल्क तय किया गया है, जिसमें SAARC देशों के लिए न्यूनतम और उत्तरी अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक शुल्क लगाया गया है। इससे लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय यात्रा और महंगी हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युद्ध का असर : सोने से सुरक्षित निवेश का दर्जा छीन रहा अमेरिकी डॉलर

क्षेत्र फ्यूल सरचार्ज (डॉलर में)

SAARC (बांग्लादेश छोड़कर) $24

पश्चिम एशिया / मध्य पूर्व $50

दक्षिण-पूर्व एशिया (सिंगापुर छोड़कर) $100

सिंगापुर $60

अफ्रीका $130

यूरोप (ब्रिटेन सहित) $205

उत्तरी अमेरिका $280

ऑस्ट्रेलिया $280

एयरलाइन खुद भी उठा रही लागत का बोझ

एयर इंडिया का कहना है कि नए सरचार्ज के बावजूद ईंधन की बढ़ी हुई लागत पूरी तरह वसूल नहीं हो पा रही है। कंपनी अभी भी खर्च का एक हिस्सा खुद वहन कर रही है। फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी केवल कच्चे तेल के कारण नहीं, बल्कि रिफाइनिंग मार्जिन बढ़ने से भी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए लेबर कोड से बढ़ेगी ग्रेच्युटी, क्या है नया फॉर्मूला, किस पर कितना पड़ेगा असर?
ये भी पढ़ें:टैक्स कंप्लायंस में बड़ा बदलाव: फॉर्म 15G और 15H की जगह लेगा फॉर्म 121

पुराने टिकट वालों को राहत

जो यात्री 8 या 10 अप्रैल 2026 से पहले टिकट बुक करा चुके हैं, उन्हें नया सरचार्ज नहीं देना होगा। हालांकि, अगर टिकट में बदलाव किया जाता है और किराया दोबारा तय होता है, तो यह शुल्क लागू हो सकता है। एयरलाइन ने संकेत दिए हैं कि बाजार की स्थिति के अनुसार भविष्य में इस सरचार्ज की समीक्षा भी की जा सकती है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,