eClerx Services Ltd ready to give fifth times bonus share check record date here चौथी बार बोनस शेयर देने जा रही है कंपनी, मिलेंगे 1 पर 1 शेयर फ्री, रिकॉर्ड डेट तय, Business Hindi News - Hindustan
More

चौथी बार बोनस शेयर देने जा रही है कंपनी, मिलेंगे 1 पर 1 शेयर फ्री, रिकॉर्ड डेट तय

Bonus Share: 5 साल में निवेशकों को 350 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न देने में सफल रही कंपनी eClerx Services Ltd ने चौथी बार बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी की तरफ से इस बार एक शेयर एक शेयर बोनस दिया जाएगा।

Mon, 9 March 2026 04:51 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
चौथी बार बोनस शेयर देने जा रही है कंपनी, मिलेंगे 1 पर 1 शेयर फ्री, रिकॉर्ड डेट तय

Bonus Share: 5 साल में निवेशकों को 350 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न देने में सफल रही कंपनी eClerx Services Ltd ने चौथी बार बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी की तरफ से इस बार एक शेयर एक शेयर बोनस दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। जोकि इसी महीने है।

किस दिन है रिकॉर्ड डेट?

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में eClerx Services Ltd ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस शेयर के लिए कंपनी 13 मार्च 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIC का हुआ 5 कंपनियों से ₹47000 करोड़ का नुकसान, शेयर बाजार की गिरावट का असर

कब-कब बोनस शेयर दिया है कंपनी ने

पहली बार eClerx Services Ltd ने 2010 में बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी की तरफ से 2 शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर बांटे गए थे। दूसरी बार कंपनी ने 2015 में बोनस शेयर अपने निवेशकों को दिया। इस बार कंपनी ने 3 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया था। 2022 में कंपनी ने 2 शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SBI के शेयरों का बुरा हाल, निवेशकों के ₹62 हजार करोड़ डूबे

पिछले एक साल में कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन?

सोमवार को eClerx Services Ltd के शेयरों का भाव मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर बीएसई में 0.47 प्रतिशत की गिरावट के बाद 3007 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते तीन महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 33 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि, एक साल में यह स्टॉक 7.56 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 4.35 प्रतिशत के तुलना में अधिक है। eClerx Services Ltd का बीएसई में 52 वीक हाई 4985.95 रुपये है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 2116 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 14140 करो़ड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिफेंस कंपनियों के शेयरों की भी चाल बदली, 6% तक गिरा दाम

तीन साल में eClerx Services Ltd के शेयरों की कीमतों में 114 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 5 साल में यह स्टॉक 365 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है।

बीएसई के डाटा के अनुसार कंपनी में 7 जनवरी 2026 तक प्रमोटर्स के पास 54.52 प्रतिशत हिस्सा था। वहीं, पब्लिक के पास 43.65 प्रतिशत हिस्सा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,