Dixon Technologies Ltd share falls today again stock came down 5 59 percent expert cut target price तीन दिन से टूट रहा है इस दिग्गज कंपनी का शेयर, आज भी 5.58% गिरा, एक्सपर्ट ने टारगेट प्राइस में की कटौती, Business Hindi News - Hindustan
More

तीन दिन से टूट रहा है इस दिग्गज कंपनी का शेयर, आज भी 5.58% गिरा, एक्सपर्ट ने टारगेट प्राइस में की कटौती

Dixon Technologies Ltd: डिक्सन टेक्नोलॉजी का शेयर 11902.80 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 5.58 प्रतिशत की गिरावट के बाज 11182.10 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया। यह कंपनी का 52 वीक लो लेवल है।

Tue, 13 Jan 2026 03:38 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
तीन दिन से टूट रहा है इस दिग्गज कंपनी का शेयर, आज भी 5.58% गिरा, एक्सपर्ट ने टारगेट प्राइस में की कटौती

Dixon Technologies Ltd Share Price: डिक्सन टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में लगातार बिकवाली देखने को मिल रही है। आज मंगलवार को यह स्टॉक 5 प्रतिशत से अधिक टूट गया है। यह लगातार तीसरा कारोबारी दिन है जब कंपनी के शेयरों में गिरावट आई है। कंपनी के शेयर आज 18 महीने के न्यूनतम स्तर पर आ गए थे। बता दें, डिक्सन टेक्नोलॉजी का मार्केट कैप 70,000 करोड़ रुपये के नीचे आ गया है।

डिक्सन टेक्नोलॉजी का शेयर 11902.80 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 5.58 प्रतिशत की गिरावट के बाज 11182.10 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया। यह कंपनी का 52 वीक लो लेवल है। कंपनी का 52 वीक हाई 18471.50 रुपये है। कंपनी के शेयर अपने 52 वीक हाई से 40 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। बता दें, 2026 में 9 कारोबारी सत्र में 6 कारोबारी सत्र में कंपनी के शेयरों में गिरावट आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस कंपनी के शेयरों में तेज हलचल, 2 दिन में 21% चढ़ा भाव, NSE ने मांगा जवाब

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स

सीएनबीसी टीवी 18 की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस एचएसबीसी ने BUY रेटिंग दी है। हालांकि, ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 19600 रुपये से टारगेट प्राइस को घटाकर 15500 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने साल 2026 से 2028 तक के लिए डिक्सन टेक्नोलॉजी की कमाई में कटौती की उम्मीद जताई है।

इंवेस्टेक ने डिक्सन टेक्नोलॉजी में तेजी की उम्मीद की है। मंगलवार को जारी किए नोट्स में ब्रोकरेज हाउस ने 18900 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 पर 4 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, Ex डेट आज, 8% स्टॉक का भाव

पिछला एक साल रहा चुनौतियों से भरा

डिक्सन टेक्नोलॉजी के शेयरों की कीमतों में बीते एक साल में 28 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, दो साल में कंपनी के शेयरों का भाव इसके बाद भी 71 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 5 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 210 प्रतिशत की तेजी आई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,