IFCI share surged 21 percent in 2 days NSE demand clarification form Company इस कंपनी के शेयरों में तेज हलचल, 2 दिन में 21% चढ़ा भाव, NSE ने मांगा जवाब, Business Hindi News - Hindustan
More

इस कंपनी के शेयरों में तेज हलचल, 2 दिन में 21% चढ़ा भाव, NSE ने मांगा जवाब

शेयर बाजार में बीते दो कारोबारी दिन के दौरान जिस एक कंपनी के शेयरों की खूब खरीद और बिक्री हुई है उनमें से एक IFCI भी है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में आज फिर से 5.9 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

Tue, 13 Jan 2026 03:18 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
इस कंपनी के शेयरों में तेज हलचल, 2 दिन में 21% चढ़ा भाव, NSE ने मांगा जवाब

शेयर बाजार में बीते दो कारोबारी दिन के दौरान जिस एक कंपनी के शेयरों की खूब खरीद और बिक्री हुई है उनमें से एक IFCI भी है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में आज फिर से 5.9 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। जिसकी वजह से दिन स्टॉक का भाव बीएसई में 59.59 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया है। बीते दो कारोबारी दिन में इस कंपनी के शेयरों का भाव 21 प्रतिशत बढ़ा है। बीएसई और एनएसई में 12 करोड़ शेयरों की खरीद और बिक्री हुई है। जबकि कंपनी का औसतन ट्रेडिंग वैल्यूम 6 करोड़ का है।

12 जनवरी को एनएसई ने एक नोट साझा किया था। जिसमें आईएफसीआई के ट्रेडिंग वैल्यूम की चर्चा की गई थी। कंपनी की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। बता दें, मौजूदा समय में कंपनी के शेयरों का प्राइस टू अर्निंग रेशियो 34.79 है। वहीं, प्राइस टू सेल रेशियो 6.19 रुपये है। प्राइस टू बुक रेशियो 0.88 है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 पर 4 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, Ex डेट आज, 8% स्टॉक का भाव

पिछले कुछ सालों के दौरान कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

बीते एक साल में आईएफसीआई के शेयरों की कीमतों में 13 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, तीन साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 325 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 486 प्रतिशत बढ़ा है।

इस कंपनी में किसके पास कितना हिस्सा?

सितंबर 2025 की शेयर होल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 72.57 प्रतिशत है। एफआईआई के पास 2.6 प्रतिशत है। जून तिमाही में एफआईआई के पास 2.52 प्रतिशत हिस्सा था। वहीं, डीआईआई के पास सितंबर तिमाही में 1.6 प्रतिशत हो गई है। बता दें, कंपनी ने आखिरी बार 2016 में निवेशकों को डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर एक रुपये का डिविडेंड दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,