diamond power infra bags order from adani group companies check detail अडानी ने इस कंपनी को दिए 3 बड़े ऑर्डर, रॉकेट की तरह भागा शेयर, ₹130 पर है भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

अडानी ने इस कंपनी को दिए 3 बड़े ऑर्डर, रॉकेट की तरह भागा शेयर, ₹130 पर है भाव

अडानी समूह ने डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को 3 ऑर्डर दिए हैं। इस खबर के बीच डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर की बात करें तो यह सोमवार को 3.19% चढ़कर 129.20 रुपये पर बंद हुआ। शेयर की पिछली क्लोजिंग 125.20 रुपये और इंट्रा-डे हाई 132 रुपये है।

Mon, 6 April 2026 09:40 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
अडानी ने इस कंपनी को दिए 3 बड़े ऑर्डर, रॉकेट की तरह भागा शेयर, ₹130 पर है भाव

Diamond power share price: गौतम अडानी समूह ने डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को 3 ऑर्डर दिए हैं। इस खबर के बीच सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को डायमंड पावर के शेयर रॉकेट की तरह बढ़े और भाव 130 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। आइए ऑर्डर की डिटेल और शेयर का परफॉर्मेंस जान लेते हैं।

अडानी को मिले 3 बड़े ऑर्डर

डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर शेयर बाजार को बताया कि उसे अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड से केबल सप्लाई के लिए ₹100.54 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर को अप्रैल 2026 से फरवरी 2027 के बीच पूरा किया जाएगा। एक अन्य स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि उसे अडानी पावर से छत्तीसगढ़ के रायपुर Ph-II थर्मल पावर प्रोजेक्ट्स के लिए अलग-अलग साइज के पावर और कंट्रोल केबल सप्लाई करने का लेटर ऑफ इंटेंट मिला है। यह ऑर्डर ₹43,26,10,349 का है, जिसको 31 जुलाई, 2026 तक पूरा किया जाएगा। इसके अलावा, डायमंड पावर को अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड से ₹19,57,11,313 के केबल सप्लाई करने का लेटर ऑफ इंटेंट मिला है। कंपनी ने बताया कि इस ऑर्डर को लेटर ऑफ इंटेंट जारी होने के 15 दिनों के अंदर पूरा किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेलवे के 2 शेयर पर ग्लोबल ब्रोकरेज की नजर, एक पर फिदा तो दूसरे के लिए अलर्ट

गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन से ऑर्डर

हाल ही में इस कंपनी को गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड से 66 kV एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज केबल की सप्लाई के लिए एक बड़ा ऑर्डर मिला है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 270 km है। यह ऑर्डर डायमंड पावर इंफ्रा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और हाई वोल्टेज केबल सेगमेंट में इसकी स्थिति को और मजबूत करता है। यह कॉन्ट्रैक्ट ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा है और इसे पूरा करने की समय सीमा परचेज ऑर्डर की तारीख से चार महीने है। डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करें तो यह DICABS ब्रांड के तहत काम करने वाले भारत के सबसे पुराने पावर केबल निर्माताओं में से एक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग की ये डेडलाइन हो रही खत्म, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अहम बैठक

शेयर बना रॉकेट

डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर की बात करें तो यह सोमवार को 3.19% चढ़कर 129.20 रुपये पर बंद हुआ। शेयर की पिछली क्लोजिंग 125.20 रुपये और इंट्रा-डे हाई 132 रुपये है। मई 2025 में शेयर 86.50 रुपये के निचले स्तर पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। वहीं, जुलाई 2025 में यह शेयर 185.10 रुपये तक गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का रद्द कर दिया लाइसेंस, ग्राहकों का क्या होगा?

शेयरहोल्डिंग पैटर्न की डिटेल

डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो प्रमोटर की हिस्सेदारी 84.02 फीसदी की है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 15.98 फीसदी की है। 5 साल की अवधि में यह शेयर सेंसेक्स के मुकाबले 161400 पर्सेंट बढ़ा है। तीन साल की अवधि में यह बढ़ोतरी 67900 फीसदी की हुई है। दो साल की अवधि में रिटर्न 132 फीसदी का रहा है। एक साल की अवधि का रिटर्न भी पॉजिटिव में रहा है। हालांकि, छमाही और तीन महीने का रिटर्न निगेटिव में रहा है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,