1 लाख के निवेश पर 70 लाख रुपये का रिटर्न, 6 साल में डिफेंस स्टॉक ने किया मालामाल, आज 11% चढ़ा भाव
Multibagger Defence Stocks: जेन टेक्नोलॉजी (ZEN Technologies Ltd) के शेयरों में आज 11 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का भाव 5 साल में 2257% बढ़ा है।

Defence Stocks: डिफेंस कंपनी जेन टेक्नोलॉजी (ZEN Technologies Ltd) के शेयरों की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिली है। 6 साल में इस डिफेंस स्टॉक का रेट 26 रुपये से बढ़कर 1825 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। जिसकी वजह से निवेशकों का इनवेस्टमेंट 1 लाख रुपये से बढ़कर 70 लाख रुपये हो गया है।
मार्च 2020 में जेन टेक्नोलॉजी के शेयरों का भाव 25.80 रुपये के स्तर पर था। जोकि अब एनएसई में 1825 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है।
जेन टेक्नोलॉजी के शेयरों में 11% की तेजी (ZEN Technologies Ltd Share Today)
बीएसई में जेन टेक्नोलॉजी का शेयर 1661.25 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 11 प्रतिशत की तेजी के साथ 1823.70 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। बीते एक महीने में जेन टेक्नोलॉजी के शेयरों का भाव 24 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। वहीं, एक साल में डिफेंस स्टॉक का भाव 18.58 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का 52 वीक हाई 2268.15 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1224 रुपये है। जेन टेक्नोलॉजी का मार्केट कैप 15972 करोड़ रुपये का है। बता दें, जेन टेक्नोलॉजी के शेयरों की कीमतों में इस साल अबतक 28.93 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
तीन साल में जेन टेक्नोलॉजी के शेयरों की कीमतों में 471.69 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 2257.28 प्रतिशत बढ़ा है।
डिफेंस स्टॉक का बिजनेस अपडेट
कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि 12.7mm, 23mm, 30mm और 40mm क्रिटिकल विपन्स सिस्टम्स बनाने का लाइसेंस मिला है।
तीसरी तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन कैसा? (ZEN Technologies Ltd Q3 Results)
दिसंबर तिमाही में जेन टेक्नोलॉजी का रेवन्यू (ऑपरेशंस) से 11615.49 लाख रुपये रहा है। सालाना आधार पर 17.96 प्रतिशत गिरा है। अक्टूबर से दिसंबर के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 23.84 प्रतिशत बढ़ा है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 4782.41 लाख करोड़ रुपये रहा है। बता दें, प्रॉफिट (टैक्स भुगतान से पहले) 16.83 प्रतिशत के आधार पर 6235.13 लाख करोड़ रुपये रहा है।
2014 में हुआ था शेयरों का बंटवारा
ZEN Technologies Ltd के शेयरों का बंटवारा हुआ था। कंपनी के शेयरों का बंटवारा तब 10 हिस्सों में हुआ था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन