defence Stock GRSE gives 16 times return in 5 years but expert warn give sell rating डिफेंस स्टॉक ने 5 साल में दिया 16 गुना रिटर्न, एक्सपर्ट ने कहा बेच दो, आपका है क्या दांव?, Business Hindi News - Hindustan
More

डिफेंस स्टॉक ने 5 साल में दिया 16 गुना रिटर्न, एक्सपर्ट ने कहा बेच दो, आपका है क्या दांव?

GRSE target price: गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड ने पोजीशनल निवेशकों को 16 गुना का रिटर्न 5 साल में दिया है। हालांकि, एक्सपर्ट्स प्रदर्शन को लेकर बुलिश नहीं हैं। 

Sun, 17 May 2026 04:03 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
डिफेंस स्टॉक ने 5 साल में दिया 16 गुना रिटर्न, एक्सपर्ट ने कहा बेच दो, आपका है क्या दांव?

GRSE target price: इस साल डिफेंस कंपनियों के लिए शानदार रहा है। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड उन्हीं डिफेंस कंपनियों में से एक है। बीते 5 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 16 गुना की तेजी देखने को मिली है। वहीं, आईपीओ से अबतक यह स्टॉक 26 गुना रिटर्न दे चुका है। लेकिन एक्सपर्ट्स अब गिरावट की बात कह रहे हैं। उनका मानना है कि Garden Reach Shipbuilders & Engineers Ltd के शेयरों में आने वाले दिनों में 17 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें पे कमीशन में इन कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी पेंशन? JCM में छाया रहा मुद्दा

क्या है टारगेट प्राइस (GRSE Price Updates)

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्टर रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट इस डिफेंस स्टॉक को होल्ड रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने 3000 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।

ब्रोकरेज हाउस Elaraa Capital ने अपनी रिपोर्ट में इस डिफेंस कंपनी के शेयरों को बेचने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 2230 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकारी कंपनी ने तिमाही नतीजों का किया ऐलान, नेट प्रॉफिट बढ़ा लेकिन रेवन्यू घटा

चौथी तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहा? (GRSE q4 results)

Garden Reach Shipbuilders & Engineers Ltd ने दी जानकारी में कहा है कि मार्च तिमाही के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 303 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 24 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का ऑपरेशनल रेवन्यू 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1642 करोड़ रुपये रहा है। बता दें, Garden Reach Shipbuilders & Engineers Ltd का EBITDA मार्च क्वार्टर में बढ़ोतरी के साथ 355 करोड़ रुपये रहा है।

इस डिफेंस कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया था। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि एक शेयर पर 6.7 रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रुपया गिरने की वजह से निवेशकों में बेचैनी, इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल

2018 में आया था कंपनी का आईपीओ (GRSE IPO News)

GRSE का आईपीओ अक्टूबर 2018 में आया था। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 118 रुपये तय किया गया था। तब कंपनी ने 344 करोड़ रुपये शेयर बाजार से जुटाए थे। आईपीओ से अबतक कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 2275 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, लिस्टिंग प्राइस 101 रुपये से अबतक इनवेस्टर्स को 26 गुना का फायदा हुआ है।

शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर 2685.10 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 18 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,