8th Pay Commission News can these eployees get old pension JCM meeting updates 8th Pay Commission: 8वें पे कमीशन में इन कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी पेंशन? JCM मीटिंग में छाया रहा मुद्दा, Business Hindi News - Hindustan
More

8th Pay Commission: 8वें पे कमीशन में इन कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी पेंशन? JCM मीटिंग में छाया रहा मुद्दा

8th Pay Commission News: 49वीं जेसीएम की मीटिंग 11 मई को हो गई। इस मीटिंग में कुछ कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन को लेकर भी डिमांड की गई है। अब देखना है कि 8वें वे कमीशन में इन्हें ओल्ड पेंशन मिलती है या नहीं। 

Sun, 17 May 2026 03:37 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
8th Pay Commission: 8वें पे कमीशन में इन कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी पेंशन? JCM मीटिंग में छाया रहा मुद्दा

8th Pay Commission News: 11 मई को नेशनल काउंसिल ऑफ दी ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (JCM) की 49 मीटिंग हुई। इस पर सरकारी कर्मचारियों की नजर बनी हुई थी। यह मीटिंग कैबिनेट सेक्रटरी टीवी सोमनाथन और अन्य सीनियर अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ है। आइए जानते हैं कि इस मीटिंग की क्या बड़ी बातें रही हैं?

1-2004 के कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का फायदा

इस मीटिंग में ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर गंभीर चर्चा हुई। स्टाफ की तरफ से आए प्रतिनिधियों का कहना है कि 22 दिसंबर 2003 से पहले निकाली गई वैकेंसी पर नियुक्त हुए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का फायदा मिलना चाहिए। स्टाफ साइड की तरफ से कहा गया है कि अगर कर्मचारियों ने कटऑफ तारीख से पहले नियुक्ति हासिल की है तो उन्हें इसका फायदा मिले।

रिपोर्ट के अनुसार सेक्रटरी DOE / DOP&PW ने इसे लागू करने पर सहमति दी है। जोकि कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकारी कंपनी ने तिमाही नतीजों का किया ऐलान, नेट प्रॉफिट बढ़ा लेकिन रेवन्यू घटा

2- पेंशनर्स के मुद्दे 8वें वित्त आयोग को भेजे जाएंगे

कर्मचारी संगठन मौजूदा पेंशन में रिवीजन की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा पेंशन में इजाफा और 8वें वित्त आयोग के संदर्श शर्तों में पेंशन से जुड़े मुद्दों को शामिल करना।

कैबिनेट सेक्रटरी ने संकेत दिए हैं कि कुछ पेंशन से जुड़े मुद्दे 8वें वित्त आयोग को भेजे जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रुपया गिरने की वजह से निवेशकों में बेचैनी, इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल

3- मेडिकल ट्रीटमेंट पर राहत

स्टाफ साइड ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेशनर्स के इलाज पर होने वाले खर्च का पूरा भुगतान करने की वकालत इस मीटिंग में पुरजोर तरीके से की। इस मीटिंग में कहा गया है कि हियरिंग एड के रीइम्बर्समेंट रेट्स को पिछले एक दशक से ज्यादा समय से बदला नहीं गया है।

कैबिनेट सेक्रेटरी ने इन मुद्दों को जल्द से जल्द सुलझाने के निर्देश दिए हैं। 3 हफ्तों में निर्णय लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DA को लेकर कल हो सकता है ऐलान, बिहार, तमिलनाडु के बाद इस राज्य पर निगाह

4- प्रमोशन में देरी का मुद्दा

डिपार्टमेंट के अंदर प्रमोशन में हो रही देरी का भी मुद्दा उठाया गया है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि डिपार्टमेंट के अंदर के प्रमोशन के लिए कर्मचारियों को सालों का इंतजार करना पड़ता है।

5- आउटसोर्सिंग का मुद्दा

इस मीटिंग में कर्मचारी संगठनों ने लगातार हो रहे आउटसोर्सिंग को मुद्दा भी उठाया। कर्मचारी संगठन का कहना है कि आउटसोर्सिंग पर निर्भरता बढ़ रही है। दलील दी गई की काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है। लेकिन पर्मानेंट कर्मचारियों की नियुक्ति उस रफ्तार से नहीं हो रही है। हालांकि, इसको लेकर कोई भी बड़ा ऐलान नहीं किया गया। आने वाले समय में इसे टॉप अधिकारियों के बीच उठाया जाएगा।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,