Defence miniratna BEML signed licensing deal with DRDO company share crossed 4400 rupee मिनीरत्न कंपनी की DRDO से डील, बनाएगी आर्मी के लिए एडवांस्ड सपोर्ट व्हीकल्स, 4400 रुपये के पार पहुंचे शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

मिनीरत्न कंपनी की DRDO से डील, बनाएगी आर्मी के लिए एडवांस्ड सपोर्ट व्हीकल्स, 4400 रुपये के पार पहुंचे शेयर

मिनीरत्न कंपनी BEML ने DRDO के साथ तीन लाइसेंसिंग एग्रीमेंट्स पर दस्तखत किए हैं। इस डील के तहत बीईएमएल भारतीय सेना की ऑर्मर्ड कोर के लिए एडवांस्ड मोबिलिटी एंड सपोर्ट सिस्टम्स बनाएगी।

Tue, 10 June 2025 11:37 AMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
मिनीरत्न कंपनी की DRDO से डील, बनाएगी आर्मी के लिए एडवांस्ड सपोर्ट व्हीकल्स, 4400 रुपये के पार पहुंचे शेयर

मिनीरत्न कंपनी बीईएमएल (BEML) के शेयर मंगलवार को उछाल के साथ 4451 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। कंपनी के शेयर एक महीने में 37 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। बीईएमएल ने डिफेंस रिसर्च एंड डिवेलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) के व्हीकल्स रिसर्च एंड डिवेलपमेंट इस्टैबलिशमेंट (VRDE) के साथ तीन लाइसेंसिंग एग्रीमेंट्स पर दस्तखत किए हैं। इस डील के तहत बीईएमएल भारतीय सेना की ऑर्मर्ड कोर के लिए एडवांस्ड मोबिलिटी एंड सपोर्ट सिस्टम्स बनाएगी। पिछले 3 महीने में मिनीरत्न कंपनी बीईएमएल के शेयरों में 70 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

DRDO के साथ हुई डील के डीटेल्स
डिफेंस रिसर्च एंड डिवेलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) के साथ हुई डील के तहत बीईएमएल, MBT अर्जुन टैंक के लिए यूनिट मेंटीनेंस व्हीकल (UMV) और यूनिट रिपेयर व्हीकल्स (URV) को डिवेलप और उसका स्वदेशी प्रॉडक्शन करेगी। इसके अलावा, 70 टन टैंक ट्रांसपोर्टर के लिए फुल ट्रेलर बनाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 2025 में बनाई नई ऊंचाई, कहां तक पहुंचेगा भाव

5 साल में 775% उछले हैं BEML के शेयर
मिनीरत्न कंपनी बीईएमएल के शेयर पिछले पांच साल में करीब 775 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 12 जून 2020 को 502.12 रुपये पर थे। बीईएमएल के शेयर 10 जून 2025 को 4451 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। पिछले चार साल में कंपनी के शेयरों में 290 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, तीन साल में बीईएमएल के शेयर 310 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। दो साल में कंपनी के शेयरों में 195 पर्सेंट की तेजी आई है। बीईएमएल के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 5489.15 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 2346.35 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुलने से पहले ही ₹40 प्रीमियम पर पहुंचा यह शेयर, 13 जून से दांव लगाने का मौका

डिफेंस स्टॉक्स में तेजी
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL), डेटा पैटर्न्स, पारस डिफेंस और BEML के शेयरों में मंगलवार को हलचल देखने को मिल रही है। डिफेंस स्टॉक्स में यह हलचल उन रिपोर्ट्स से आई है, जिनमें कहा गया है कि इंडियन आर्मी 30000 करोड़ रुपये कीमत की क्विक रिएक्शन सरफेस-टू-एयर मिसाल (QRSAM) हासिल करेगी।

Image Credit-Indian Military Review

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,