Debt free stock tanla platforms ltd declared buyback share jump 13 percent कर्ज फ्री है कंपनी, अब अपने ही शेयर खरीदने का ऐलान, दांव लगाने को टूटे निवेशक, 13% उछला, Business Hindi News - Hindustan
More

कर्ज फ्री है कंपनी, अब अपने ही शेयर खरीदने का ऐलान, दांव लगाने को टूटे निवेशक, 13% उछला

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया कि उसके बोर्ड मेंबर की बैठक सोमवार, 16 जून, 2025 को होने वाली है। इसमें इक्विटी शेयरों की बायबैक के प्रस्ताव पर विचार की जाएगी और इसे अप्रूव्ड किया जाएगा। बता दें कि कंपनी कर्ज फ्री है।

Thu, 12 June 2025 11:08 AMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
कर्ज फ्री है कंपनी, अब अपने ही शेयर खरीदने का ऐलान, दांव लगाने को टूटे निवेशक, 13% उछला

Debt-free stock: तानला प्लेटफॉर्म्स के शेयर (Tanla Platforms Ltd) आज गुरुरवार को कारोबार के दौरान फोकस में हैं। कंपनी के शेयर में आज 13% तक की बंपर तेजी देखी गई। कंपनी के शेयर बीएसई पर 702.05 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए थे। शेयरों में इस तेजी के पीछे बायबैक की खबर है। दरअसल, कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया कि उसके बोर्ड मेंबर की बैठक सोमवार, 16 जून, 2025 को होने वाली है। इसमें इक्विटी शेयरों की बायबैक के प्रस्ताव पर विचार की जाएगी और इसे अप्रूव्ड किया जाएगा। बता दें कि कंपनी कर्ज फ्री है।

कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया कि उसके बोर्ड मेंबर की बैठक सोमवार, 16 जून, 2025 को इक्विटी शेयरों की पुनर्खरीद के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए होगी। इस ऐलान के बाद कंपनी के शेयरों में खरीदारी बढ़ गई। बता दें कि शेयरधारक-अनुकूल कॉर्पोरेट कार्रवाई की उम्मीदों के बीच निवेशकों की भावना पॉजिटिव हो गई। अपनी नियामक फाइलिंग में कंपनी ने कहा, "सेबी एलओडीआर के विनियमन 29 (1) (बी) के अनुसार, यह सूचित किया जाता है कि तानला प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ('कंपनी') के निदेशक मंडल की एक बैठक सोमवार, 16 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ कंपनी के इक्विटी शेयरों की पुनर्खरीद के प्रस्ताव और अन्य आवश्यक और प्रासंगिक मामलों पर विचार किया जाएगा, जो कंपनी अधिनियम, 2013 (इसके तहत बनाए गए नियमों और विनियमों सहित), भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (प्रतिभूतियों की पुनर्खरीद) विनियम, 2018, संशोधित रूप में, और अन्य लागू कानूनों के लागू प्रावधानों के अनुसार होगा।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिसंबर से बंद पड़ा है यह शेयर, ₹10 है भाव, अब सामने आया एक नया अपडेट
ये भी पढ़ें:Paytm के शेयर में भारी गिरावट, 10% टूट गया भाव, सरकार के इस पोस्ट का असर

तीसरी बार अपने ही शेयर खरीदेगी कंपनी

बता दें कि अगर इसे मंजूरी मिल जाती है, तो पिछले पांच सालों में तानला प्लेटफॉर्म्स द्वारा शेयर बायबैक का यह तीसरा मामला होगा। कंपनी ने 2020 में ₹1,200 प्रति शेयर की कीमत पर ₹154 करोड़ का बायबैक किया था। दो साल बाद 2022 में, बायबैक का आकार बढ़कर ₹170 करोड़ हो गया, हालांकि बायबैक की कीमत ₹1,200 प्रति शेयर पर बरकरार रखी गई। शेयरों की बायबैक या पुनर्खरीद एक ऐसी विधि है जिसके द्वारा कोई कंपनी मौजूदा शेयरधारकों से अपने खुद के बकाया शेयर वापस खरीदती है, आमतौर पर मौजूदा बाजार दर से अधिक कीमत पर। इस कॉर्पोरेट एक्शन में कंपनी अपने शेयरों की संख्या को कम करती है, जो अक्सर प्रति शेयर आय (ईपीएस) और इक्विटी पर रिटर्न (आरओई) जैसे प्रमुख वित्तीय मीट्रिक को बढ़ावा देती है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,