Paytm Share tank 10 percent on FM MDR clarification share price 864 rupees Paytm के शेयर में भारी गिरावट, 10% टूट गया भाव, सरकार के स्पष्टीकरण के बाद निवेशकों में हड़कंप, Business Hindi News - Hindustan
More

Paytm के शेयर में भारी गिरावट, 10% टूट गया भाव, सरकार के स्पष्टीकरण के बाद निवेशकों में हड़कंप

Paytm Share Price: शेयरों में भारी गिरावट वित्त मंत्रालय द्वारा यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) की संभावित शुरूआत के बारे में रिपोर्ट पर स्पष्टीकरण के बाद आई है।

Thu, 12 June 2025 10:08 AMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
Paytm के शेयर में भारी गिरावट, 10% टूट गया भाव, सरकार के स्पष्टीकरण के बाद निवेशकों में हड़कंप

Paytm Share: पेमेंट एग्रीगेटर पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर गुरुवार, 12 जून को 10% तक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। कंपनी के शेयर आज 864.20 रुपये के इंट्रा डे लो पर आ गए थे। बता दें कि पिछले साल फरवरी के बाद से स्टॉक में सबसे बड़ी एक-दिवसीय गिरावट देखी गई है। शेयरों में भारी गिरावट वित्त मंत्रालय द्वारा यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) की संभावित शुरूआत के बारे में रिपोर्ट पर स्पष्टीकरण के बाद आई है।

क्या है डिटेल- जानिए

सरकार ने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए बीते बुधवार को कहा कि यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज किए जाने की अटकलें और दावे पूरी तरह से झूठे, निराधार और भ्रामक हैं। वित्त मंत्रालय ने इसको लेकर मीडिया में आ रही खबरों के मद्देनजर यह प्रतिबद्धता दोहरायी है। मंत्रालय ने एक्स पर कहा कि इस तरह की निराधार और सनसनी पैदा करने वाली अटकलें नागरिकों के बीच अनावश्यक अनिश्चितता, भय और संदेह पैदा करती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिनाब ब्रिज के उद्घाटन के बाद से रॉकेट बना हुआ है यह शेयर, लगातार खरीदने की लूट
ये भी पढ़ें:₹46 के शेयर को खरीदने की लूट, कंपनी के इस ऐलान का असर, आपका है दांव?

बता दें कि मीडिया में ऐसी खबरें आ रही है कि वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग, वित्तीय सेवायें मामलों के विभाग और प्रधानमंत्री कार्यालय ने पिछले सप्ताह एक बैठक में यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर लगाने के फ्रेमवर्क पर चर्चा की थी। खबरों में कहा गया है कि तीन हजार रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर एमडीआर लगाने पर विचार किया जा रहा है और सरकार इसके लिए नियमों में दबलाव कर सकती है।

ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज फर्म UBS ने वन97 कम्युनिकेशंस को 'न्यूट्रल' रेटिंग दी है, जिसका टारगेट प्राइस ₹1,000 प्रति शेयर है। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली के अनुसार, "पेटीएम के लिए हमारे समायोजित EBITDA अनुमान आम सहमति से ऊपर हैं, यह इस धारणा पर आधारित है कि UPI टेक रेट FY24 के स्तर (2 आधार अंक) पर वापस आ जाएगा।" वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर वर्तमान में 8.28% गिरकर ₹880.60 पर कारोबार कर रहे हैं। साल-दर-साल आधार पर, शेयर में 11% की गिरावट आई है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,