DDA Scheme 2026 flats can purchase in 33 51 lakh rupee in two days more than 700 sold out check booking process DDA Scheme 2026: दिल्ली में 33.51 रुपये में खरीदें फ्लैट, 2 दिन में 700 से अधिक की बिक्री, 50000 रुपये में करें बुक, Business Hindi News - Hindustan
More

DDA Scheme 2026: दिल्ली में 33.51 रुपये में खरीदें फ्लैट, 2 दिन में 700 से अधिक की बिक्री, 50000 रुपये में करें बुक

DDA Scheme 2026: दिल्ली में डीडीए ने स्कीम लॉन्च की है। इससे खरीदने वाले लोगों के लिए डीडीए ने स्कीम लाई है। महज 50,000 की बुकिंग फीस लग रही है। 

Sun, 29 March 2026 11:19 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
DDA Scheme 2026: दिल्ली में 33.51 रुपये में खरीदें फ्लैट, 2 दिन में 700 से अधिक की बिक्री, 50000 रुपये में करें बुक

DDA Scheme 2026: दिल्ली में घर खरीदना आज के दौर में काफी खर्चीला हो गया है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। महज 33.51 रुपये में देश की राजधानी दिल्ली में आपका खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। डीडीए की तरफ से इन फ्लैट्स को बेचा जा रहा है। लोगों में इसको लेकर कितना रुझान है इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि महज 2 दिन में 700 से अधिक फ्लैट की बुकिंग हो चुकी है। आइए जानते हैं कि यह कहां स्थित है? कैसे आवेदन कर सकते हैं?

कहां स्थित है यह फ्लैट

दिल्ली गवर्नमेंट हाउसिंग अथॉरिटी ने कर्मयोगी आवास योजना 2025 और नागरिक आवास योजना 2026 को लॉन्च किया है। इन्हीं दो योजनाओं के जरिए फ्लैट्स बेचे जा रहे हैं। डीडीए के ये फ्लैट्स नरेला में स्थित हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 दिन में सोने का रेट 13494 गिरा, चांदी भी हुई सस्ती, चेक करें दाम

कौन-कौन कर सकता है बुकिंग

केंद्र और राज्य सरकार के सेवारत या रिटायर कर्मचारियों के साथ-साथ कम आय वाले परिवारों के लिए DDA ने इन स्कीम्स की शुरुआत की है। यानी एक बड़े वर्ग समूह के लिए DDA की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

डीडीए कर्मयोगी आवास योजना डीटेल्स (DDA Karmayogi Awaas Yojana: Details)

यह योजना खासतौर पर केंद्र और राज्य सरकार के मौजदा कर्मचारियों के लिए है। डीडीए की तरफ 25 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। योजना का मकसद है कि सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किफायती दर पर घर खरीद पाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एलपीजी सिलेंडर आज सस्ता हुआ या महंगा? यहां चेक कर लें अपने शहर का रेट

इस योजना के तहत फ्लैट्स नरेला के सेक्टर A1-A4 के पॉकेट 6 में है। DDA ने कुल 936 फ्लैट्स बनाए हैं। इसकी बुकिंग 26 मार्च को शुरू हुई थी। महज दो दिन में 400 फ्लैट्स बुक किए जा चुके हैं। डिस्काउंट के बाद 1BHK फ्लैट्स की कीमत 33.51 लाख रुपये है। बता दें, 1बीएचके, 2बीएचके और 3बीएचके फ्लैट्स रेडी-टू-मूव स्थिति में है।

डीडीए नागरिक आवास योजना (DDA Nagrik Awaas Yojana)

यह योजना कम आय वाले परिवारों के लिए है। नरेला के ही सेक्टर G7/G8 में 1944 एलआईसी फ्लैट्स हैं। यहां स्थिति फ्लैट्स में 300 से अधिक की बिक्री हो चुकी है। बता दें, पहले आओ और पहले पाओ नियम के तहत फ्लैट्स की बिक्री की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल 5 रुपये, डीजल 3 रुपये महंगा; इन पंप पर देनी होगी अधिक कीमत

कैसे करें अप्लाई?

1-सबसे पहले DDA की आधिकारिक वेबसाइट https://eservices.dda.org.in पर जाएं।

2- इसके बाद कर्मयोगी आवास योजना पर क्लिक करें।

3- अपना पूरा रजिस्ट्रेशन भरें।

4- महज 50,000 रुपये में अपकी बुकिंग हो जाएगी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,