da or dearness allowance hike in jharkhand good news for employees and pensioners 9% DA बढ़ाने का हुआ ऐलान, इन सरकारी कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, Business Hindi News - Hindustan
More

9% DA बढ़ाने का हुआ ऐलान, इन सरकारी कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा

पांचवें वेतनमान में 474 प्रतिशत से बढ़ाकर 483 प्रतिशत किया गया है। इसका मतलब हुआ कि कर्मचारियों के भत्ते में 9 पर्सेंट की बड़ी बढ़ोतरी की गई है। इस फैसले से राज्य के हजारों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा।

Thu, 28 May 2026 09:29 AMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
9% DA बढ़ाने का हुआ ऐलान, इन सरकारी कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा

केंद्रीय कर्मचारियों को साल की दूसरी छमाही के महंगाई भत्ता यानी डीए का इंतजार है। ऐसा अनुमान है कि छमाही के डीए का ऐलान सितंबर या अक्टूबर के महीने में हो सकता है। इस माहौल के बीच कुछ राज्यों ने अपने कर्मचारियों के डीए (महंगाई भत्ते ) में बढ़ोतरी कर खुशखबरी दी है। अब झारखंड ने अपने कर्मचारियों का डीए बढ़ाने का ऐलान किया है। राज्य में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 9 पर्सेंट तक बढ़ा है।

9 पर्सेंट तक बढ़ा डीए

झारखंड सरकार की कैबिनेट ने सातवें वेतनमान के तहत सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का डीए 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया है। वहीं, छठे वेतनमान में डीए 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत किया गया है। इसका मतलब है कि डीए में 5 पर्सेंट की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, पांचवें वेतनमान में 474 प्रतिशत से बढ़ाकर 483 प्रतिशत किया गया है। इसका मतलब हुआ कि कर्मचारियों के भत्ते में 9 पर्सेंट की बड़ी बढ़ोतरी की गई है। इस फैसले से राज्य के हजारों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुकेश अंबानी की रिलायंस ने 19 जून को बुलाई अहम बैठक, जियो IPO पर होगा ऐलान?

इन राज्यों ने दिया है तोहफा

6 मई को अरुणाचल प्रदेश ने अपने कर्मचारियों के लिए DA और DR में 2% की बढ़ोतरी की, जो 1 जनवरी 2026 से लागू होगी। मूल वेतन में DA अब 58% से बढ़कर 60% हो गया है और इसे 69,248 नियमित कर्मचारियों पर लागू किया जाएगा। इनमें अरुणाचल प्रदेश सरकार के अधीन कार्यरत अखिल भारतीय सेवा अधिकारी, राज्य सरकार में प्रतिनियुक्ति पर आए केंद्र सरकार के कर्मचारी, और राज्य सरकार के सभी नियमित कर्मचारी शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर विदेशी ब्रोकरेज का अनुमान, ग्राहकों की बढ़ेगी टेंशन?
ये भी पढ़ें:कोल इंडिया के ऑफर फॉर सेल को तगड़ा रेस्पॉन्स, पहले ही दिन टूट पड़े ये निवेशक
  • 14 मई को तमिलनाडु ने राज्य सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और शिक्षकों के लिए DA में 2% की बढ़ोतरी की घोषणा की। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी, जिससे DA मूल वेतन का 60% हो जाएगा। राज्य सरकार को इस पर ₹1,230 करोड़ का अतिरिक्त वार्षिक खर्च उठाना पड़ेगा। तमिलनाडु सरकार के लगभग 16 लाख कर्मचारियों, शिक्षकों, व्यक्तिगत पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को इस DA बढ़ोतरी से लाभ मिलेगा।
  • इसके अलावा 14 मई को, बिहार ने घोषणा की कि 6वें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को DA और DR में 5 प्रतिशत अंकों की बढ़ोतरी मिलेगी; यानी DA को 257% से बढ़ाकर 262% कर दिया जाएगा। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी से प्रभावी होगी।

इसके अलावा, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की सरकार ने भी डीए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी। इस फैसले का सीधा लाभ प्रदेश के करीब आठ लाख राज्य कर्मचारियों और चार लाख पेंशनरों को मिलेगा। डीए बढ़ने से इन सभी के वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी होगी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,