CMR Green Tech sets IPO price band at 192 rs per share gmp is 13 percent detail here ग्रे मार्केट में इस IPO का घटा प्रीमियम, 5 जून तक दांव लगाने का है मौका, Business Hindi News - Hindustan
More

ग्रे मार्केट में इस IPO का घटा प्रीमियम, 5 जून तक दांव लगाने का है मौका

वर्तमान में आईपीओ का जीएमपी ₹25 या 13 प्रतिशत है। इस लिहाज से आईपीओ की लिस्टिंग 215 रुपये के आसपास होने की संभावना है। बता दें कि ग्रे मार्केट प्रीमियम के आधार पर आईपीओ की लिस्टिंग का अनुमान लगाया जाता है। 

Sat, 30 May 2026 04:28 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
ग्रे मार्केट में इस IPO का घटा प्रीमियम, 5 जून तक दांव लगाने का है मौका

आईपीओ मार्केट में एक और कंपनी की एंट्री होने वाली है। यह मेटल रीसाइक्लिंग सेक्टर की बड़ी कंपनी CMR ग्रीन टेक्नोलॉजीज है। इस कंपनी ने अपने 630 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए शुक्रवार को 182 रुपये से 192 रुपये प्रति शेयर का इश्यू प्राइस तय किया है। आईपीओ के ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी जीएमपी की बात करें तो एक दिन पहले के मुकाबले घट गया है। वर्तमान में आईपीओ का जीएमपी ₹25 या 13 प्रतिशत है। इस लिहाज से आईपीओ की लिस्टिंग 215 रुपये के आसपास होने की संभावना है। बता दें कि ग्रे मार्केट प्रीमियम के आधार पर आईपीओ की लिस्टिंग का अनुमान लगाया जाता है। हालांकि, इस अनुमान के सटीक होने की गारंटी नहीं होती है।

कब से सब्सक्रिप्शन के खुलेग आईपीओ

कंपनी ने बताया कि तीन दिन का यह आईपीओ तीन जून से पांच जून तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली दो जून को शुरू होगी। आईपीओ में 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए, कम से कम 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए और कम से कम 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व रहेगा।

पूरी तरह ओएफएस

आईपीओ दस्तावेज के अनुसार फरीदाबाद स्थित इस कंपनी का प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) है, जिसमें प्रवर्तकों और एक निवेशक विक्रेता शेयरधारक द्वारा 3.28 करोड़ शेयरों तक की बिक्री की जाएगी। निवेशक न्यूनतम 78 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। कंपनी ने कर्मचारियों के लिए 2.5 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर रिजर्व किए हैं, जिन पर उन्हें इश्यू प्राइस पर छूट दी जाएगी। फिलहाल, प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूह की इकाइयों के पास कंपनी में लगभग 87 प्रतिशत हिस्सेदारी है, शेष 13 प्रतिशत हिस्सेदारी ग्लोबल स्क्रैप प्रोसेसर्स के पास है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर की बुकिंग से ट्रांसफर तक, सरकार ने बदल दिए कई बड़े नियम

हाल ही में वेदांता लिमिटेड समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) ने सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के साथ राजस्थान के जिंक पार्क में मैन्युफैक्चरिंग इकाई स्थापित करने के लिए साझेदारी की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल और डीजल के दाम घटे, इस सरकार ने बड़ी कटौती का किया ऐलान

कंपनी के बारे में

CMR ग्रीन टेक्नोलॉजीज की बात करें तो यह कंपनी 2006 में वजूद में आई थी। यह नॉन-फेरस मेटल की रिसाइकिलिंग करने वाली कंपनी है। यह कंपनी एल्यूमीनियम मिश्र धातुओं, जिंक मिश्र धातु इंगट और स्टेनलेस स्टील, तांबा, पीतल, जिंक, सीसा, मैग्नीशियम जैसी धातुओं के भट्टी-तैयार स्क्रैप की रीसाइक्लिंग के काम में लगी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:70% तक गिर गई सोने की डिमांड, PM मोदी की अपील के बाद बदला खरीदारों का मूड?

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड, बजाज ऑटो लिमिटेड, हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड, रॉयल एनफील्ड मोटर्स लिमिटेड और इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड इस कंपनी के ग्राहक हैं। इसके अलावा, यह कंपनी वर्तमान में कुल 13 रीसाइक्लिंग यूनिट चला रही है। इस कंपनी में 760 स्थाई कर्मचारी और 3,796 संविदा कर्मचारी कर्मचारी हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,