CIAN Agro doubled investors money in one month have you invested in this stock 1 महीने में इस शेयर ने किया पैसा डबल, धन कुबेर निकला यह स्टॉक, आपका है दांव?, Business Hindi News - Hindustan
More

1 महीने में इस शेयर ने किया पैसा डबल, धन कुबेर निकला यह स्टॉक, आपका है दांव?

Multibagger Stock: हैंडवॉश से लेकर शैंपू तक बनाने वाली कंपनी CIAN Agro के शेयरों की कीमतों में बीते एक साल में तूफानी तेजी देखने को मिली है। निवेशकों के लिए यह स्टॉक एक मल्टीबैगर स्टॉक बनकर निकला है।

Sat, 20 Sep 2025 11:20 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
1 महीने में इस शेयर ने किया पैसा डबल, धन कुबेर निकला यह स्टॉक, आपका है दांव?

Multibagger Stock: हैंडवॉश से लेकर शैंपू तक बनाने वाली कंपनी CIAN Agro के शेयरों की कीमतों में बीते एक साल में तूफानी तेजी देखने को मिली है। निवेशकों के लिए यह स्टॉक एक मल्टीबैगर स्टॉक बनकर निकला है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के प्रदर्शन के विषय में

1 महीने में किया निवेशकों का पैसा डबल

पिछला एक साल शेयर बाजार में निवेशकों के लिए काफी कठिन रहा है। इस दौरान दिग्गज कंपनियां भी शेयर बाजार में संघर्ष करती हुई दिखाई दी है। लेकिन लो प्रोफाइल वाले स्टॉक CIAN Agro ने छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। महज एक महीने में CIAN Agro के शेयरों की कीमतों में 192 प्रतिशत की तेजी आई है। यानी यानी पोजीशनल निवेशकों का इंवेस्टमेंट दोगुना हो चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 महीने में किया पैसा डबल, कंपनी दे रही है पहली बार बोनस शेयर

3 महीने में 313% चढ़ा स्टॉक

3 महीने से CIAN Agro के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 313 प्रतिशत का लाभ मिला है। वहीं, एक साल में कंपनी ने शेयर बाजार में 939 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जबकि इसी दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 0.67 प्रतिशत की गिरावट आई है। बता दें, शुक्रवार को इस कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा था। 5 प्रतिशत की उछाल के बाद कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 1530.75 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। यह कंपनी का 52 वीक हाई है। बता दें, CIAN Agro का 52 वीक लो लेवल 147.20 रुपये है।

2 साल में CIAN Agro के शेयरों की कीमतों में 3318 प्रतिशत और 3 साल में 2726 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 5 साल में यह स्टॉकक 5569 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगले हफ्ते होगी IPO की बरसात, 22 कंपनियों पर मिलेगा दांव लगाने का मौका

कंपनी में पब्लिक की हिस्सेदारी कितनी?

इस कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 67.67 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 32.33 प्रतिशत हिस्सा है। बीते तीन तिमाही के दौरान कंपनी की शेयरहोल्डिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,