multibagger Stock announced Sampre Nutritions Ltd bonus issue check details here 3 महीने में किया पैसा डबल, कंपनी दे रही है पहली बार बोनस शेयर, मिलेंगे 1 पर 1 शेयर फ्री, Business Hindi News - Hindustan
More

3 महीने में किया पैसा डबल, कंपनी दे रही है पहली बार बोनस शेयर, मिलेंगे 1 पर 1 शेयर फ्री

Bonus Share: मल्टीबैगर स्टॉक Sampre Nutritions Ltd ने बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक्सचेंज के साथ साझा की है। महज 3 महीने में निवेशकों का पैसा दोगुना करने वाली यह कंपनी पहली बार बोनस शेयर दे रही है।

Sat, 20 Sep 2025 09:39 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
3 महीने में किया पैसा डबल, कंपनी दे रही है पहली बार बोनस शेयर, मिलेंगे 1 पर 1 शेयर फ्री

Bonus Share: मल्टीबैगर स्टॉक Sampre Nutritions Ltd ने बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक्सचेंज के साथ साझा की है। महज 3 महीने में निवेशकों का पैसा दोगुना करने वाली यह कंपनी पहली बार बोनस शेयर दे रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 साल बाद फिर से बोनस शेयर दे रही है कंपनी, मिलेंगे 1 पर 1 शेयर फ्री

2 टुकड़ों में बंट रहा है स्टॉक

Sampre Nutritions Ltd ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 2 हिस्सो में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 5 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी।

कंपनी निवेशकों को बोनस शेयर भी दे रही है। कंपनी की तरफ से एक शेयर पर एक शेयर बोनस दिया जाएगा। बता दें, बोनस शेयर 10 रुपये के फेस वैल्यू पर दिया जाएगा। अभी तक बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन अगले 2 से 3 महीने में प्रोसेस पूरा कर लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगले हफ्ते होगी IPO की बरसात, 22 कंपनियों पर मिलेगा दांव लगाने का मौका

3 महीने में किया पैसा डबल

शुक्रवार को Sampre Nutritions Ltd के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। 2 प्रतिशत की उछाल के बाद बीएसई में कंपनी के शेयरों का भाव 105.61 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 54 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 3 महीने में स्टॉक का भाव 252 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं, 6 महीने में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 315 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, एक साल में Sampre Nutritions Ltd के शेयरों में 32 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 105.61 रुपये और 52 वीक लो लेवल 20.90 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 221.85 करोड़ रुपये का है।

बीते 5 साल में Sampre Nutritions Ltd के शेयरों की कीमतों में 838 प्रतिशत की तेजी आई है। इस कंपनी में जून तिमाही के अंततक पब्लिक की हिस्सेदारी 87.89 प्रतिशत थी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,