change in gold silver price today 22 april check the latest rates for 14 to 24 carat gold सोना-चांदी के भाव में बदलाव, चेक करें 14 से 24 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट रेट, Business Hindi News - Hindustan
More

सोना-चांदी के भाव में बदलाव, चेक करें 14 से 24 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट रेट

Gold Silver Rate 22 April: 18 कैरेट गोल्ड का रेट भी आज 78 रुपये सस्ता हुआ है। अब 10 ग्राम 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 114188 रुपये हो गई है। इस पर भी जीएसटी नहीं लगा है। 24 कैरेट सोने का भाव 152250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

Wed, 22 April 2026 01:36 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
सोना-चांदी के भाव में बदलाव, चेक करें 14 से 24 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट रेट

Gold Silver Rate 22 April: शादियों के सीजन के बीच सोने-चांदी के जेवर खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। सर्राफा बाजारों में सोना-चांदी के भाव में गिरावट आई है। आज बुधवार 22 अप्रैल को सोने का भाव में जहां 105 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई वहीं, चांदी 836 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है। अब चांदी के रेट 249677 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं। जबकि, 24 कैरेट सोने का भाव 152250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट के रेट

आईबीजेए के मुताबिक आज 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड के भाव 96 रुपये गिरकर 139461 रुपये पर आ गया है। इस पर जीएसटी नहीं लगा है। 18 कैरेट गोल्ड का रेट भी आज 78 रुपये सस्ता हुआ है। अब 10 ग्राम 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 114188 रुपये हो गई है। इस पर भी जीएसटी नहीं लगा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिजिटल गोल्ड खरीदने से पहले जान लें उसके फायदे और नुकसान

14 और 23 कैरेट गोल्ड के रेट

सर्राफा बजारों में आज 23 कैरेट गोल्ड की कीमत 105 रुपये टूटकर 151640 रुपये पर आ गई है। जबकि, 14 कैरेट गोल्ड की कीमत 62 रुपये कम होकर 89066 रुपये है।

ऑल टाइम हाई से 23871 रुपये सस्ता मिल रहा गोल्ड

IBJA रेट के मुताबिक अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से 23871 रुपये सस्ता रह गया है। जबकि, चांदी के भाव में ऑल टाइम हाई से 136256 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। अगर युद्ध के बीच की बात करें तो सोना अबतक 6847 रुपये और चांदी 18223 रुपये गिर चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑटो पेमेंट के नए नियम: जानें किस पर कितना पड़ेगा असर

आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 या सवा 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर सवा 12 बजे वाला है।

MCX पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव

सर्राफा मार्के के उलट वायदा बाजार यानी एमसीएक्स पर आज दोपहर डेढ़ बजे के करीब सोने का वायदा भाव 1.18 प्रतिशत चढ़कर 153456 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। जबकि, चांदी में 2.21 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की जा रही थी। चांदी का वायदा भाव 250100 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुनिया भर में बिजली-पेट्रोल महंगा होने से हाहाकार, सरकारें क्या कर रहीं उपाय

क्या और गिरेंगे सोने-चांदी के भाव

केडिया कमोडिटिज के प्रेसीडेंट अजय केडिया का मानना है कि जियो-पालिटिकल टेंशन के चलते सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। अगर सीजफायर आगे जारी रहता है तो चांदी 2.55 लाख के लेवल को टच कर जाएगी। जबकि, सोना भी 1.58 लाख से 1.60 लाख रुपये तक लेवल दिखा सकता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,