Central govt big plan PFC REC Merger Gets Board Approval After Budget Announcement 2 सरकारी कंपनियों का होगा मर्जर, मोदी सरकार का है तगड़ा प्लान, शेयर पर रखें नजर, Business Hindi News - Hindustan
More

2 सरकारी कंपनियों का होगा मर्जर, मोदी सरकार का है तगड़ा प्लान, शेयर पर रखें नजर

इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में दोनों सार्वजनिक क्षेत्र की एनबीएफसी कंपनियों के पुनर्गठन का ऐलान किया था। सरकार का कहना है कि ‘विकसित भारत’ विजन के तहत क्रेडिट ग्रोथ और टेक्नोलॉजी अपनाने के बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए यह कदम जरूरी है।

Wed, 11 Feb 2026 03:19 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
2 सरकारी कंपनियों का होगा मर्जर, मोदी सरकार का है तगड़ा प्लान, शेयर पर रखें नजर

PFC-REC Merger: सरकार के बड़े फैसले के तहत पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) और आरईसी लिमिटेड (REC) के मर्जर की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। REC के बोर्ड ने हाल ही में सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में दोनों सार्वजनिक क्षेत्र की एनबीएफसी कंपनियों के पुनर्गठन का ऐलान किया था। सरकार का कहना है कि ‘विकसित भारत’ विजन के तहत क्रेडिट ग्रोथ और टेक्नोलॉजी अपनाने के बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए यह कदम जरूरी है।

PFC ने क्या कहा

PFC ने अपने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि बोर्ड ने PFC और REC के मर्जर को सैद्धांतिक (इन-प्रिंसिपल) मंजूरी दे दी है। साथ ही यह भी साफ किया गया है कि मर्जर के बाद बनने वाली नई कंपनी ‘सरकारी कंपनी’ का दर्जा बनाए रखेगी। दिसंबर 2025 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, PFC के पास REC में 52.6% हिस्सेदारी है, जबकि बाकी 47.4% हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है, जिनमें म्यूचुअल फंड, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक, बीमा कंपनियां और एआईएफ शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 गुना बढ़ गया कंपनी का प्रॉफिट, रेलवे से मिला बड़ा काम, शेयर खरीदने की लूट
ये भी पढ़ें:सरकारी कंपनी में हिस्सेदारी बेचेगी मोदी सरकार, ₹276 का है शेयर, कल रहेगी नजर
ये भी पढ़ें:₹75 के शेयर में लगातार अपर सर्किट, 7414% चढ़ चुका भाव, अब कंपनी की बड़ी तैयारी

क्या है सरकार का मकसद

सरकार का मानना है कि इस मर्जर से दोनों कंपनियों के बीच की प्रतिस्पर्धा कम होगी और एक मजबूत, बड़े पैमाने पर काम करने वाली पावर फाइनेंसिंग कंपनी बनेगी। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक, मर्जर से ऑपरेशनल सिनर्जी मिलेगी, ओवरलैपिंग कामकाज में कटौती होगी और उधारदाताओं के साथ बेहतर सौदेबाजी की ताकत बढ़ेगी। हालांकि, मर्जर की बारीकियों को लेकर अभी कुछ अनिश्चितता बनी हुई है।

दोनों कंपनियों के नतीजे

अगर तिमाही नतीजों की बात करें तो REC का दिसंबर तिमाही का मुनाफा लगभग स्थिर रहा। कंपनी का नेट प्रॉफिट 4,052 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के 4,076 करोड़ रुपये के मुकाबले थोड़ा कम है। कुल आय 5.4% बढ़कर 15,058 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी ने 4.6 रुपये प्रति शेयर का तीसरा अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया। दूसरी ओर, PFC का प्रदर्शन बेहतर रहा। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 8% बढ़कर 6,292 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि कुल आय 8.6% बढ़कर 29,141 करोड़ रुपये रही। PFC ने 4 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया।

शेयरों के हाल

शेयर बाजार में मर्जर की खबर के बीच पीएफसी के शेयर आज बुधवार को 0.63% बढ़कर 417.60 रुपये पर आ गया था, जबकि REC का शेयर मामूली गिरावट के साथ 353.85 रुपये पर आ गया। ब्रोकरेज हाउस ने दोनों शेयरों पर ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखी है। PFC के लिए 500 रुपये और REC के लिए 430 रुपये का टारगेट प्राइस दिया गया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,