Can you open more than one PPF account what government rules say know here नौकरी करने वालों में चर्चित है PPF स्कीम, जान लीजिए अकाउंट खोलने के नियम, Business Hindi News - Hindustan
More

नौकरी करने वालों में चर्चित है PPF स्कीम, जान लीजिए अकाउंट खोलने के नियम

लोकप्रिय सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) को लेकर कई ऐसे नियम हैं जिसके बारे में कुछ ही निवेशक जानते हैं। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि एक अकाउंटहोल्डर कितने पीपीएफ अकाउंट खोल सकते हैं। इस नियम और योजना के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Sat, 14 Feb 2026 04:24 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
नौकरी करने वालों में चर्चित है PPF स्कीम, जान लीजिए अकाउंट खोलने के नियम

नौकरीपेशा लोगों के बीच लोकप्रिय सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) को लेकर कई ऐसे नियम हैं जिसके बारे में कुछ ही निवेशक जानते हैं। उदाहरण के लिए बहुत कम ही लोग जानते हैं कि एक अकाउंटहोल्डर कितने PPF अकाउंट खोल सकते हैं। आइए इस नियम और योजना के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

क्या है पीपीएफ?

PPF एक लॉन्ग टर्म निवेश योजना है जिसपर निवेशक को भारत सरकार ब्याज देती है। योजना के तहत व्यक्ति अपने पीपीएफ खाते में न्यूनतम ₹500 और अधिकतम ₹1.5 लाख प्रति वर्ष 15 वर्षों के लिए निवेश कर सकते हैं। यह राशि 15 वर्षों के लिए लॉक हो जाती है, जिसके बाद आप बिना किसी टैक्स का भुगतान किए ब्याज सहित अपना निवेश वापस हासिल कर सकते हैं। आप अपने PPF खाते की मैच्योरिटी अवधि को पांच-पांच साल की अवधि में बढ़ा भी सकते हैं और ब्याज हासिल करना जारी रख सकते हैं।

क्या आप एक से अधिक PPF खाते खोल सकते हैं?

इस सवाल का सीधा सा जवाब है नहीं। सार्वजनिक भविष्य निधि अधिनियम, 1968 के अनुसार, भारत में एक से अधिक PPF खाते खोलना संभव नहीं है। यह नियम तब भी लागू होगा जब आप अलग-अलग बैंकों के माध्यम से PPF खाता खोलने का प्रयास करते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आपने एसबीआई में PPF खाता खोला है तो आप पीएनबी या डाकघर में अपने नाम से दूसरा खाता नहीं खोल सकते। इसी प्रकार, यदि आपका पहले से ही डाकघर में PPF खाता है तो आप किसी बैंक में PPF खाता नहीं खोल सकते।

नाबालिगों के लिए क्या नियम?

एक से अधिक PPF खाते खोलने के नियम में एक अपवाद यह है कि खाता नाबालिग के लिए हो। माता-पिता 18 वर्ष से कम आयु के अपने नाबालिग बच्चे के लिए अलग-अलग PPF खाते खोल सकते हैं। हालांकि, आपके अपने खाते और आपके बच्चे के पीपीएफ खाते में संयुक्त निवेश एक वित्तीय वर्ष में ₹1.5 लाख प्रति वर्ष की सीमा से अधिक नहीं होना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रॉफिट में 54% की भारी गिरावट, 94 रुपये का शेयर...अब सोमवार को रहेगी नजर
ये भी पढ़ें:30% तक क्रैश होगा सेंसेक्स, 18000 अंक पर निफ्टी…एक्सपर्ट का अनुमान
ये भी पढ़ें:टाटा के इस शेयर को बेच रहे निवेशक, ब्रोकरेज ने कहा- 20% उछलेगा भाव

कैसे खोल सकते हैं पीपीएफ खाता?

डाकघर या एसबीआई, पीएनबी और बैंक ऑफ इंडिया सहित किसी भी बैंक में PPF खाता खोला जा सकता है। एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक सहित कुछ निजी बैंक भी पीपीएफ खाता खोलने की सुविधा देते हैं। इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद आवेदन पत्र और पहचान, पता और हस्ताक्षर के प्रमाण सहित सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। इन सभी प्रक्रियाओं के बाद आप अपने PPF खाते में जमा कर सकते हैं। वित्त वर्ष 2025-2026 की दूसरी तिमाही के अनुसार, PPF की वर्तमान ब्याज दर 7.1% प्रति वर्ष है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,