bombay stock exchange share turn from 65 rs to 3330 rs how to investor make money ₹65 से बढ़कर ₹3330 पर पहुंचा यह शेयर, 5 साल में निवेशकों की बदली किस्मत, Business Hindi News - Hindustan
More

₹65 से बढ़कर ₹3330 पर पहुंचा यह शेयर, 5 साल में निवेशकों की बदली किस्मत

कोरोना के दौर में कुछ शेयरों ने चौंकाने वाला रिटर्न दिया। ऐसा ही एक शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का है। इस शेयर से सिर्फ पांच साल में निवेशकों को 4900% से ज्यादा का रिटर्न मिला। 

Sun, 12 April 2026 12:13 AMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
₹65 से बढ़कर ₹3330 पर पहुंचा यह शेयर, 5 साल में निवेशकों की बदली किस्मत

BSE Limited share: शेयर बाजार में कई ऐसे स्टॉक हैं जिन्होंने कम समय में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। खासतौर पर कोरोना के दौर में कुछ शेयरों ने चौंकाने वाला रिटर्न दिया। ऐसा ही एक शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का है। इस कंपनी के शेयर की कीमत पांच साल पहले ₹65 से बढ़कर ₹3330 हो गई। इस तरह, सिर्फ पांच साल में निवेशकों को 4900% से ज्यादा का रिटर्न मिला। अगर रकम के हिसाब से देखें तो साल 2021 में किया गया ₹1 लाख का निवेश बढ़कर लगभग ₹50 लाख के आसपास हो गया होगा।

बीएसई को लेकर नया अपडेट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को सेबी से BSE फोकस्ड IT इंडेक्स पर डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च करने की मंजूरी मिली है। यह डेरिवेटिव्स सेगमेंट में अपने उत्पादों की चेन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। BSE फोकस्ड IT इंडेक्स, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर की 14 कंपनियों के परफॉर्मेंस को ट्रैक करता है, जिससे निवेशकों को इस सेक्टर के लिए एक खास बेंचमार्क मिलता है। एक्सचेंज के मुताबिक लॉन्च की टाइमलाइन और कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी खास बातों के बारे में और जानकारी अलग-अलग सर्कुलर के जरिए दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डीजल पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ₹36 तक बढ़ा दिए गए ये चार्ज

वर्तमान में शेयर का हाल

शुक्रवार को बीएसई के शेयर अपनी पिछली क्लोजिंग 3,257.40 रुपये के मुकाबले 3,310 रुपये पर खुले और 3,330 रुपये तक पहुंच गए। इस दौरान शेयर 3,234 रुपये के लो पर भी आया। शेयर की क्लोजिंग 3,281.20 रुपये पर हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹15 से अचानक ₹10887 पर पहुंचा था शेयर, सिर्फ 18 महीने में खेल.. अब सेबी का एक्शन

कैसे रहे तिमाही नतीजे

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने बीते 9 फरवरी को FY26 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इस तिमाही में मुनाफा 601.81 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बताए गए 219.67 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट से 174 प्रतिशत की साल-दर-साल (YoY) बढ़ोतरी है। इस बीच, तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू लगभग 62 प्रतिशत YoY बढ़कर 1,244.10 करोड़ रुपये हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग ने निकाली वैकेंसी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए करना होगा ये काम

बीएसई के बारे में

यह भारत के सबसे पुराने और सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंजों में से एक है, जिसकी स्थापना 1875 में हुई थी। यह इक्विटी, डेरिवेटिव और डेट सिक्योरिटीज जैसे अलग-अलग फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स में ट्रेडिंग के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रोवाइड करके भारतीय कैपिटल मार्केट में एक अहम भूमिका निभाता है। यह अपने मजबूत तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जाना जाता है और इसने BSE ऑन-लाइन ट्रेडिंग सिस्टम (BOLT) जैसे इनोवेशन की शुरुआत की है। BSE म्यूचुअल फंड उद्योग में भी अहम भूमिका निभा रहा है। इसमें 49 रजिस्टर्ड म्यूचुअल फंड और 82,969 म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,