big decision of the government sugar export ban with immediate effect is there going to be any crisis सरकार का बड़ा फैसला: चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक, क्या कोई संकट आने वाला है?, Business Hindi News - Hindustan
More

सरकार का बड़ा फैसला: चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक, क्या कोई संकट आने वाला है?

भारत सरकार ने शुगर एक्सपोर्ट को बैन कर दिया है। यह कदम इसलिए उठाया है कि जिन क्षेत्रों में गन्ने की पैदावार अच्छी होती थी, उन जगहों पर फसल खराब होने से उत्पादन लगातार दूसरे साल घरेलू खपत से कम रहने का अनुमान है।

Thu, 14 May 2026 07:07 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
सरकार का बड़ा फैसला: चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक, क्या कोई संकट आने वाला है?

भारत सरकार ने चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध 30 सितंबर 2026 तक या अगले आदेश तक जारी रहेगा। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े चीनी उत्पादक देश ने यह कदम देश में दाम बढ़ने से रोकने यानी घरेलू कीमतों को नियंत्रित करने के लिए उठाया है।

क्यों जरूरी था यह कदम?

भारत में इस बार गन्ने की पैदावार कमजोर पड़ गई है। जिन क्षेत्रों में गन्ने की पैदावार अच्छी होती थी, उन जगहों पर फसल खराब होने से उत्पादन लगातार दूसरे साल घरेलू खपत से कम रहने का अनुमान है। सरकार ने पहले सोचा था कि गन्ने का उत्पादन मांग से अधिक होगा, इसलिए मिलों को 15.9 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दी गई थी। लेकिन, अब हालात बदल गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम ने कहा सोना नहीं खरीदो, दाम बढ़ गए; पेट्रोल-डीजल की खपत कम करो, आज रेट…

अल नीनो का खतरा भी मंडरा रहा

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अल नीनो प्रभाव से इस साल मानसून पर खतरा बना हुआ है। इससे अगले सीजन का उत्पादन भी अनुमान से कम रह सकता है। यही वजह है कि सरकार ने समय रहते निर्यात रोकने का फैसला लिया।

कितना निर्यात पहले ही हो चुका है?

मिंट ने व्यापारियों के हवाले से कहा है कि मंजूर किए गए 15.9 लाख टन में से करीब 8 लाख टन के सौदे हो चुके थे। इनमें से 6 लाख टन से अधिक चीनी पहले ही भेजी जा चुकी है। अब बचे हुए सौदों को पूरा करना व्यापारियों के लिए मुश्किल होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एलपीजी को लेकर दो गुड न्यूज, एक होर्मुज से आ रही और दूसरी रेट काे लेकर है

किन शर्तों पर निर्यात की मंजूरी?

सरकार ने साफ किया है कि कच्ची और सफेद चीनी का निर्यात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, जो चीनी पहले से निर्यात प्रक्रिया में है, उसे विशेष शर्तों पर भेजा जा सकेगा। अगर राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित होने से पहले लोडिंग शुरू हो चुकी थी। अगर शिपिंग बिल दाखिल हो चुका था और जहाज भारतीय पोर्ट पर लग चुका था। अगर चीनी कस्टम या कस्टोडियन को सौंपी जा चुकी थी।

दुनिया पर क्या असर होगा?

इस प्रतिबंध से ग्लोबल लेवल पर सफेद और कच्ची चीनी की कीमतों में तेजी आएगी। न्यूयॉर्क में चीनी के वायदा भाव 2% से अधिक बढ़ गए, जबकि लंदन में सफेद चीनी के दाम 3% उछल गए। इसका सबसे ज्यादा फायदा भारत के प्रतिद्वंद्वी उत्पादकों ब्राजील और थाईलैंड को मिलेगा। ये देश एशियाई और अफ्रीकी खरीदारों को अधिक चीनी भेज सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹1.65 लाख के पार पहुंचा सोना, चांदी के दाम में ₹21,983 की तूफानी तेजी; ये है वजह

व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ीं

मुंबई के एक वैश्विक व्यापार घराने के डीलर ने बताया, "सरकार ने फरवरी में अतिरिक्त निर्यात कोटा दिया था, जिससे व्यापारियों ने कई सौदे कर लिए। अब इन ऑर्डरों को पूरा करना उनके लिए सिरदर्द बन गया है।"

विशेषज्ञों का मानना है कि अगले कुछ महीनों में घरेलू बाजार में चीनी की कीमतें स्थिर रहेंगी, लेकिन अगर मानसून कमजोर रहा, तो सरकार को और कड़े कदम उठाने पड़ सकते हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,