big change in the wealth of the world s billionaires big blow to adani ambani musk smiled दुनिया के अरबपतियों की दौलत में बड़ा बदलाव, अडानी-अंबानी को झटका, मस्क मुस्कराए, Business Hindi News - Hindustan
More

दुनिया के अरबपतियों की दौलत में बड़ा बदलाव, अडानी-अंबानी को झटका, मस्क मुस्कराए

Billionaires Wealth: ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में शामिल भारत के मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को क्रमश: 1.04 अरब डॉलर और 3.82 अरब डॉलर का झटका लगा। वहीं, दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने एक ही दिन में सबसे ज्यादा कमाई की। सोमवार को उनकी संपत्ति में करीब $9.19 अरब का इजाफा हुआ

Tue, 24 March 2026 05:59 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
दुनिया के अरबपतियों की दौलत में बड़ा बदलाव, अडानी-अंबानी को झटका, मस्क मुस्कराए

घरेलू शेयर मार्केट में सोमवार को आए भूचाल के बाद अमेरिकी बाजारों में तेजी का तूफान नजर आया। इसका असर अरबपतियों की दौलत पर पड़ा। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में शामिल भारत के मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को क्रमश: 1.04 अरब डॉलर और 3.82 अरब डॉलर का झटका लगा। दूसरी ओर अमेरिकी शेयर मार्केट में आई तेजी का फायदा इंडेक्स के टॉप-10 अरबपतियों को मिला और उनकी दौलत में करीब 30 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। एलन मस्क की दौलत में बड़ा उछाल दिखा।

किसकी कितनी हुई कमाई

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने एक ही दिन में सबसे ज्यादा कमाई की। सोमवार को उनकी संपत्ति में करीब $9.19 अरब का इजाफा हुआ, जिससे उनकी कुल नेटवर्थ बढ़कर $650 अरब तक पहुंच गई।

वहीं दूसरे सबसे रईस को लैरी पेज को मात्र 207 मिलियन डॉलर का फायदा हुआ। इनका नेटवर्थ अब 258 अरब डॉलरहै। सर्गी ब्रिन की दौलत में 163 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ और अब इनके पास 240 अरब डॉलर का नेटवर्थ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम: PAN, पेट्रोल से लेकर HRA तक, जानें क्या होगा असर

चौथे नंबर के अरबपित जेफ बेजोस को 3.88 अरब डॉलर का फायदा हुआ। अब इनके पास 234 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में 3.57 अरब डॉलर की उछाल दर्ज की गई। इनका नेटवर्थ अब 234 अरब डॉलर हो गया है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में छठे नंबर पर काबिज लैरी एलिसन की दौलत में 4.58 अरब डॉलर की उछाल दर्ज की गई। एलिसन के पास अब कुल संपत्ति 203 अरब डॉलर है।

वहीं, फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट भी 2.18 अरब डॉलर कमाए हैं। इनका नेटवर्थ बढ़कर 155 अरब हो गया है। अर्नाल्ट दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना 40,980 रुपये सस्ता, चांदी 1.84 लाख टूटी, क्या अभी और गिरेंगे भाव?

8वें नंबर पर काबिज जेनसेन हुआंग को भी 2.18 अरब डॉलर का फायदा हुआ है। इनका नेटवर्थ अब 145 अरब डॉलर हो गया है। 9वें नंबर पर अब माइकल डेल आ गए हैं। इनकी संपत्ति में सोमवार को 3.38 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। 10वें स्थान पर काबिज जिम वॉल्टन को 1.16 अरब डॉलर का फायदा हुआ है। इनका नेटवर्थ अब 143 अरब डॉलर हो गया है। वॉरेन बफेट अब टॉप-10 से बाहर हो गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG, पेट्रोल-डीजल के आज क्या हैं रेट, कहीं दाम बढ़ तो नहीं गए, चेक करें लेटेस्ट

अंबानी-अडानी की दौलत में आई कमी

भारत के शेयर मार्केट में सोमवार को भारी गिरावट रही। भारत के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी और दूसरे सबसे अमीर गौतम अडानी की दौलत में भी बड़ी कमी देखी गई। क्योंकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर और अडानी ग्रुप के कंपनियों के शेयर बड़े नुकसान के साथ बंद हुए। इससे मुकेश अंबानी को 1.04 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। अडानी की भी संपत्ति में 3.82 अरब डॉलर की गिरावट रही और उनके पास अब 71.6 अरब डॉलर की संपत्ति है। अडानी अब दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 22वें स्थान पर हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,