Varvee Global Ltd stock going to split into 2 parts check record date on monday 600% से अधिक का रिटर्न देने के बाद 2 टुकड़ों में बंटने जा रहा है स्टॉक, रिकॉर्ड डेट कल, Business Hindi News - Hindustan
More

600% से अधिक का रिटर्न देने के बाद 2 टुकड़ों में बंटने जा रहा है स्टॉक, रिकॉर्ड डेट कल

Stock Split: लॉन्ग टर्म में निवेशकों को मोटा रिटर्न देने में सफल रही कंपनी Varvee Global Ltd के शेयर इस हफ्ते एक्स-स्प्लिट स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेंगे। कंपनी के शेयरों का बंटवारा 2 हिस्सों में हो रहा है। 

Sun, 1 March 2026 08:04 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
600% से अधिक का रिटर्न देने के बाद 2 टुकड़ों में बंटने जा रहा है स्टॉक, रिकॉर्ड डेट कल

Stock Split: लॉन्ग टर्म में निवेशकों को मोटा रिटर्न देने में सफल रही कंपनी Varvee Global Ltd के शेयर इस हफ्ते एक्स-स्प्लिट स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेंगे। कंपनी के शेयरों का बंटवारा 2 हिस्सों में हो रहा है। बता दें, शुक्रवार को वारवी ग्लोबल लिमिटेड के शेयर 2.66 प्रतिशत की गिरावट के बाद 128.35 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था।

किस दिन है रिकॉर्ड डेट

स्टॉक मार्केट को दी जानकारी में वारवी ग्लोबल लिमिटेड ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 5 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने 2 मार्च 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:FII ने इस मल्टीबैगर स्टॉक के खरीदे 13.70 करोड़ शेयर, कल फोकस में रहेंगे शेयर

2012 में दिया था डिविडेंड

इस कंपनी ने आखिरी बार निवेशकों को 2012 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2010 में कंपनी ने दो बार डिविडेंड दिया था।

शेयरों का प्रदर्शन पिछले एक साल में कैसा?

शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर यह स्टॉक 2.66 प्रतिशत की गिरावट के बाद 128.25 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 13 प्रतिशत गिरा है। कंपनी का 52 वीक हाई 197 रुपये और 52 वीक लो लेवल 113.05 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 330.45 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से 2 लाख रुपये तक जाएगा सोने का भाव?

दो साल में वारवी ग्लोबल लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 297 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। तीन साल में यह स्टॉक 507 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, 5 साल में मल्टीबैगर स्टॉक की कीमतों में 608 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

कंपनी के शेयरहोल्डिंग की बात करें तो सितंबर तिमाही में प्रमोटर के पास 65.63 प्रतिशत हिस्सा था। वहीं, पब्लिक के पास 34.37 प्रतिशत हिस्सा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,