Bharat Coking Coal IPO subscribed 39 times GMP signals 46 percent listing gain PSU IPO पर निवेशक जमकर लगा रहे दांव, GMP दिखा रहा 46% का फायदा, आज आखिरी दिन, Business Hindi News - Hindustan
More

PSU IPO पर निवेशक जमकर लगा रहे दांव, GMP दिखा रहा 46% का फायदा, आज आखिरी दिन

Bharat Coking Coal IPO: मेनबोर्ड आईपीओ भारत कोकिंग कोल पर दांव लगाने का आज आखिरी दिन है। आईपीओ ग्रे मार्केट में जिस तरह से प्रदर्शन कर रहा है उससे निवेशकों का उत्साह दोगुना हो चुका है।

Tue, 13 Jan 2026 10:56 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
PSU IPO पर निवेशक जमकर लगा रहे दांव, GMP दिखा रहा 46% का फायदा, आज आखिरी दिन

Bharat Coking Coal IPO: मेनबोर्ड आईपीओ भारत कोकिंग कोल पर दांव लगाने का आज आखिरी दिन है। आईपीओ ग्रे मार्केट में जिस तरह से प्रदर्शन कर रहा है उससे निवेशकों का उत्साह दोगुना हो चुका है। आईपीओ आज सुबह 10.14 मिनट तक के डाटा के अनुसार 39.48 गुना सब्सक्राइब किया गया चुका था। भारत कोकिंग कोल आईपीओ को सबसे अधिक रिटेल कैटगरी में सब्सक्राइब किया गया है। यहां आईपीओ को अबतक 29.66 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, क्यूआईबी में 1.49 और एनआईआई में 119.60 गुना सब्सक्राइब किया गया है। बता दें, भारत कोकिंग कोल आईपीओ 9 जनवरी को खुला था। यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है इसलिए इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों जगह होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 जनवरी को बंद रहेगा शेयर बाजार, अचानक क्यों हुई BSE और NSE में छुट्टी

क्या है प्राइस बैंड?

भारत कोकिंग कोल आईपीओ का प्राइस बैंड 21 रुपये से 23 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 600 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से रिटेल निवेशकों कम से कम 13800 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक रुपये प्रति शेयर की छूट दी है।

भारत कोकिंक कोल आईपीओ ने एंकर निवेशकों से 273.13 करोड़ रुपये जुटाए थे। एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ को 8 जनवरी 2026 को खुला रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा ग्रुप की कंपनी ने किया ₹57 डिविडेंड देने का ऐलान, एक झटका भी

ग्रे मार्केट में क्या स्थिति? (Bharat Coking Coal IPO GMP Today)

इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में आईपीओ 10.60 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि आईपीओ 46.09 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। इस आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 13.50 रुपये रहा है।

भारत कोकिंग कोल आईपीओ का साइज 1071.11 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 46.57 शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी करेगी। कंपनी आईपीओ के जरिए कोई भी नया शेयर नहीं जारी करेगी। बता दें, केफिन टेक्नोलॉजी को आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,