bajaj finance q4 result announced 5553 crore rupee net profit 6 rupee dividend announced 5553 करोड़ रुपये का प्रॉफिट, 6 रुपये डिविडेंड दे रही है कंपनी, मिल चुके हैं 4 बोनस शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

5553 करोड़ रुपये का प्रॉफिट, 6 रुपये डिविडेंड दे रही है कंपनी, मिल चुके हैं 4 बोनस शेयर

Bajaj Finance Ltd: बजाज फाइनेंस आज बुधवार को तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि नेट प्रॉफिट में 22 प्रतिशत की उछाल है। कंपनी 1 शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड दे रही है। जिसके लिए रिकॉर्ड डेट तय है। 

Wed, 29 April 2026 06:10 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
5553 करोड़ रुपये का प्रॉफिट, 6 रुपये डिविडेंड दे रही है कंपनी, मिल चुके हैं 4 बोनस शेयर

Bajaj Finance Ltd q4 results: एनबीएफसी बजाज फाइनेंस ने बुधवार को तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि जनवरी से मार्च 2026 के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 5553 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 22 प्रतिशत अधिक है। एक साल पहले इसी तिमाही में बजाज फाइनेंस का नेट प्रॉफिट 4546 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, तिमाही नतीजों के साथ NBFC ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 मई से महंगा हो जाएगी सिगरेट! इन कंपनियों के शेयरों में 8.5% तक की तेजी

AUM 5 लाख करोड़ रुपये के पार

कंपनी का एयूएम (assets under management) 5 लाख करोड़ रुपये को क्रॉस कर गया है। मार्च 2026 तक यह 5.09 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर था। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का एयूएम 4.16 लाख करोड़ रुपये था। यानी सालाना आधार पर कंपनी AUM में 22 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। बता दें, मार्च तिमाही के दौरान बजाज फाइनेंस का एयूएम 25498 करोड़ रुपये रहा है।

बजाज फाइनेंस का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान) के पहले 7410 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले मार्च तिमाही में यह 5647 करोड़ रुपये रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘मालिक’ बढ़ाएंगे कंपनी में हिस्सेदारी, 5% चढ़ा शेयर, कीमत 20 रुपये से कम

30 जून तय हुआ रिकॉर्ड डेट (Bajaj Finance Ltd dividend Record date)

बजाज फाइनेंस ने दी जानकारी में बताया है कि 1 शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 30 जून 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

बोर्ड से राजीव बजाज ने दिया इस्तीफा (Rajiv bajaj step down)

बजाज फाइनेंस ने दी जानकारी में बताया है कि राजीव बजाज ने कंपनी के बोर्ड बाहर निकलने पर फैसला किया है। उन्होंने कंपनी को दी जानकारी में बताया है कि वो 30 जून को होने वाले एनुअल जनरल मीटिंग में दोबारा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वित्त आयोग की बंद कमरे में हुई बड़ी बैठक, JCM ने बताया क्या चाहते कर्मचारी

शेयरों का प्रदर्शन कैसा (Bajaj Finance Ltd Share performance)

बीएसई में आज बुधवार को बजाज फाइनेंस का शेयर 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 929.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते एक साल में यह स्टॉक 2.31 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 5 साल में बजाज फाइनेंस के शेयरों की कीमतों में 69 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

1 पर 4 शेयर बोनस दे चुकी है कंपनी (Bajaj Finance Ltd bonus share history)

बीते साल बजाज फाइनेंस लिमिटेड के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 4 शेयर बोनस के तौर पर दिया था। पिछले साल ही बजाज फाइनेंस के शेयरों का बंटवारा 2 हिस्सों में हुाआ था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,