Influx Healthtech IPO subscribed 25 times in 2 days GMP reached 39 percent 25 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ IPO, दांव लगाने का आखिरी मौका, ग्रे मार्केट 39% के प्रीमियम पर भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

25 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ IPO, दांव लगाने का आखिरी मौका, ग्रे मार्केट 39% के प्रीमियम पर भाव

IPO News: आज यानी 20 जून को Influx Healthtech IPO बंद हो रहा है। कंपनी का आईपीओ 18 जून को खुला था। दो दिन में इस एसएमई आईपीओ को 25 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया जा चुका है।

Fri, 20 June 2025 07:42 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
25 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ IPO, दांव लगाने का आखिरी मौका, ग्रे मार्केट 39% के प्रीमियम पर भाव

IPO News: आज यानी 20 जून को Influx Healthtech IPO बंद हो रहा है। कंपनी का आईपीओ 18 जून को खुला था। दो दिन में इस एसएमई आईपीओ को 25 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया जा चुका है। रिटेल कैटगरी में यह आईपीओ सबसे अधिक 36.13 गुना सब्सक्राइब किया गया था। वहीं, क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटगरी में 1.69 गुना और एनआईआई कैटगरी में 32.28 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। आज आखिरी मौका है इस एसएमई आईपीओ पर दांव लगाने का। बता दें, Influx Healthtech IPO का ग्रे मार्केट में भी शानदार प्रदर्शन जारी है।

लॉट साइज 1200 शेयरों का

Influx Healthtech IPO का प्राइस बैंड 96 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 1,15,200 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, यह आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 17 जून 2025 को खुला था। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 16.67 करोड़ रुपये जुटाए थे।

इस एसएमई आईपीओ का साइज 55.63 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 46.94 लाख फ्रेश शेयर और 11 लाख शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी करेगी। बता दें, कंपनी की लिस्टिंग एनएसएई एसएमई में 25 जून को प्रस्तावित है।

ग्रे मार्केट में कंपनी की स्थिति क्या है?

इंवेस्टर्सगेन की रिपोर्ट के अनुसार Influx Healthtech IPO आज 38 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जीएमपी 39 प्रतिशत की प्रीमियम पर कंपनी की लिस्टिंग के संकेत दे रहा है। ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 45 रुपये के सबसे अधिक प्रीमियम पर ट्रेड कर चुका है। इस लेवल पर कंपनी का आईपीओ 17 जून को था। बता दें, Influx Healthtech IPO का सबसे कम का जीएमपी 20 रुपये प्रति शेयर रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,