azad engineerin inks deal with MHI japan for gas turbine nozzle vanes sachin tendulkar invested in company share जापान की कंपनी के साथ डील, अब इस शेयर पर रहेगी नजर, सचिन तेंदुलकर का भी था दांव, Business Hindi News - Hindustan
More

जापान की कंपनी के साथ डील, अब इस शेयर पर रहेगी नजर, सचिन तेंदुलकर का भी था दांव

बुधवार को आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर ₹1471.35 पर बंद हुए, जिसमें 3.43% की बढ़त दर्ज की गई। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 1899 रुपये और 52 हफ्ते का लो 1128.40 रुपये है। अब शुक्रवार को कंपनी के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी।

Thu, 26 March 2026 09:25 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
जापान की कंपनी के साथ डील, अब इस शेयर पर रहेगी नजर, सचिन तेंदुलकर का भी था दांव

हैदराबाद की कंपनी आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड ने जापान की प्रमुख औद्योगिक कंपनी मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज(MHI) के साथ 8 साल का लॉन्ग टर्म कॉन्ट्रैक्ट और प्राइस एग्रीमेंट साइन किया है। इस घोषणा से पहले बुधवार को आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर ₹1471.35 पर बंद हुए, जिसमें 3.43% की बढ़त दर्ज की गई। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 1899 रुपये और 52 हफ्ते का लो 1128.40 रुपये है। अब शुक्रवार को कंपनी के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी।

डील की डिटेल

इस डील के तहत कंपनी गैस टर्बाइन इंजनों के लिए जटिल हॉट-सेक्शन नोजल वेन सेगमेंट की आपूर्ति करेगी। कंपनी ने बताया कि उसे इस प्रोजेक्ट के लिए सिंगल-सोर्स सप्लायर के रूप में चुना गया है। यह डील आजाद इंजीनियरिंग के लिए एक अहम बदलाव भी है, क्योंकि अब तक कंपनी मुख्य रूप से कंप्रेसर या कोल्ड-सेक्शन कंपोनेंट्स का निर्माण करती थी। नए कॉन्ट्रैक्ट के साथ वह अब हाई-वैल्यू और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण कम्बशन हॉट-सेक्शन पार्ट्स के निर्माण में प्रवेश कर रही है। इस प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले कंपोनेंट्स MHI के एडवांस गैस टर्बाइन प्लेटफॉर्म के लिए तैयार किए जाएंगे, जिनका उपयोग वैश्विक पावर जनरेशन बाजार में होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:28 साल पुरानी कंपनी का आ रहा IPO, टाटा भी है क्लाइंट, चेक करें डिटेल

इन कंपोनेंट्स का निर्माण MHI की डेडिकेटेड लीन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में किया जाएगा, जहां अत्याधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता मानकों का पालन किया जाता है। आजाद इंजीनियरिंग ने इस समझौते को एक बड़ा माइलस्टोन बताया है। कंपनी का कहना है कि इससे उसे टर्बाइन मैन्युफैक्चरिंग के क्रिटिकल और हाई-प्रिसिजन सेगमेंट में प्रवेश करने का अवसर मिला है, जिससे उसके वैश्विक कारोबार को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG संकट के बीच इंडियन ऑयल का बड़ा फैसला, 8 साल बाद इस देश से की खरीदारी

सचिन तेंदुलकर का था दांव

बता दें कि क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने आजाद इंजीनियरिंग में निवेश किया था। तेंदुलकर ने साल 2023 में आजाद इंजीनियरिंग में 5 करोड़ रुपये लगाए थे। तेंदुलकर को उस समय 3425 रुपये प्रति शेयर के दाम पर आजाद इंजीनियरिंग के शेयर अलॉट किए गए थे। कंपनी ने इसके बाद स्टॉक स्प्लिट किया और बोनस शेयर दिए। स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर के बाद तेंदुलकर को कंपनी का एक शेयर 114.40 रुपये का पड़ा। इस तरह, सचिन तेंदुलकर के पास आजाद इंजीनियरिंग के 4,38,210 शेयर थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग की डेडलाइन होने वाली है खत्म.. केंद्रीय कर्मचारियों को आखिरी मौका

कंपनी के तिमाही नतीजे

हाल ही में आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इस तिमाही में कंपनी ने अपने नेट प्रॉफिट में साल-दर-साल 43.7% की बढ़ोतरी दर्ज की। यह मुनाफा पिछले साल इसी अवधि के ₹24 करोड़ के मुकाबले बढ़कर ₹34.5 करोड़ हो गया। इस तिमाही में राजस्व 31.8% बढ़कर ₹158.7 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹120.4 करोड़ था। EBITDA 45.6% बढ़कर ₹62.2 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह ₹42.7 करोड़ था। दिसंबर तिमाही में EBITDA मार्जिन 39.2% रहा जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 35.5% था।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,