ATM rules changing from april hdfc bank pnb and bandhan bank upi cash withdrawal limits revised fees check detail HDFC से पंजाब नेशनल बैंक तक… 1 अप्रैल से बदलने वाले हैं ATM से जुड़े नियम, Business Hindi News - Hindustan
More

HDFC से पंजाब नेशनल बैंक तक… 1 अप्रैल से बदलने वाले हैं ATM से जुड़े नियम

दरअसल, HDFC बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बंधन बैंक ने कैश निकासी, शुल्क और ट्रांजैक्शन लिमिट को लेकर नियमों में बदलाव किए हैं। ये सभी नियम नए फाइनेंशियल ईयर यानी एक अप्रैल से लागू होने वाले हैं। 

Thu, 19 March 2026 06:18 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
HDFC से पंजाब नेशनल बैंक तक… 1 अप्रैल से बदलने वाले हैं ATM से जुड़े नियम

आगामी एक अप्रैल से नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत होने वाली है। इस नए फाइनेंशियन ईयर के शुरू होने के साथ ही कई बड़े बदलाव होंगे। इनमें से कुछ बदलाव बैंकिंग से जुड़े हैं। दरअसल, HDFC बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बंधन बैंक ने कैश निकासी, शुल्क और ट्रांजैक्शन लिमिट को लेकर नियमों में बदलाव किए हैं। आइए डिटेल में जान लेते हैं।

HDFC और पीएनबी के बदलाव

प्राइवेट सेक्टर एचडीएफसी बैंक ने अपने ATM नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए यूपीआई आधारित कैश विड्रॉल को भी अब मासिक फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल कर दिया है। इसका मतलब है कि अगर ग्राहक यूपीआई के जरिए ATM से पैसा निकालते हैं तो वह भी फ्री लिमिट में गिना जाएगा। पहले इस तरह के ट्रांजैक्शन को नहीं गिना जाता था। अब बैंक के ग्राहक अपनी मुफ्त ट्रांजैक्शन सीमा पार करेंगे तो उन्हें प्रति ट्रांजैक्शन 23 रुपये + टैक्स देना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जंग की आग में झुलस रहा शेयर बाजार, 4 महीने में कैसे 12000 अंक टूटा सेंसेक्स?

इसके अलावा, पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए ATM से रोजाना पैसे निकालने की सीमा घटा दी है। PNB के कुछ डेबिट कार्ड्स पर पहले रोजाना 1 लाख रुपये तक निकासी की अनुमति थी, अब उसे घटाकर 50,000 रुपये कर दिया गया है। पीएनबी के ये डेबिट कार्ड RuPay NCMC प्लेटिनम डोमेस्टिक डेबिट कार्ड, RuPay NCMC प्लेटिनम इंटरनेशनल डेबिट कार्ड, RuPay Women Power प्लेनिटम डेबिट कार्ड, VISA गोल्ड डेबिट कार्ड और PNB मास्टरकार्ड Platinum Rise हैं। इसके अलावा, कुछ प्रीमियम कार्ड्स जैसे RuPay Select, वीजा सिग्नचेर और मास्टर बिजनेस कार्ड्स पर भी लिमिट घटाई गई है। इन कार्ड्स पर पहले 1.5 लाख रुपये तक की दैनिक निकासी संभव थी, जिसे अब कम करके 75,000 रुपये कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूरोपीय गैस की कीमत में 35% तक उछाल, ईरान के एक अटैक ने बढ़ाई दुनियाभर की टेंशन

बंधन बैंक की बात करें तो बैंक ने ATM फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या में बदलाव किया है। 1 अप्रैल 2026 से ग्राहक अपने बैंक के ATM पर हर महीने 5 फ्री फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन कर सकेंगे। मतलब है कि 5 बार ट्रांजैक्शन पर चार्ज नहीं देन होगा। बैलेंस चेक जैसे नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन अनलिमिटेड रहेंगे। हालांकि, दूसरे बैंकों के ATM इस्तेमाल करने पर लिमिट सीमित कर दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी कैबिनेट ने लिए 4 बड़े फैसले, केंद्रीय कर्मचारियों के DA को भी मिली मंजूरी?

बता दें कि बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और दिल्ली में ग्राहक महीने में केवल 3 फ्री ट्रांजैक्शन कर पाएंगे, जबकि नॉन-मेट्रो शहरों में यह सीमा 5 ट्रांजैक्शन होगी। फ्री लिमिट पार करने के बाद ग्राहकों को प्रति फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन 23 रुपये और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर 10 रुपये शुल्क देना होगा। इसके अलावा, अगर खाते में पर्याप्त बैलेंस न होने के कारण ट्रांजैक्शन फेल होता है, तो 25 रुपये का चार्ज भी लगाया जाएगा।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,