अशीष कचोलिया ने अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा यह स्टॉक, 1.23% हिस्सा खरीदा
दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia) ने अपने पोर्टफोलियो में अपोलो इंडस्ट्रीज लिमिटेड को जोड़ा है। दिसंबर तिमाही की शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 1 प्रतिशत से अधिक है। जानते हैं कि इस स्टॉक का प्रदर्शन कैसा रहा है?

दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia) ने अपने पोर्टफोलियो में अपोलो इंडस्ट्रीज लिमिटेड को जोड़ा है। दिसंबर तिमाही की शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 1 प्रतिशत से अधिक है। जानते हैं कि इस स्टॉक का प्रदर्शन कैसा रहा है?
कुल नेट वर्थ कितनी?
Trendlyne के डाटा के अनुसार गुजरात अपोलो इंडस्ट्रीज लिमिटेड में आशीष कचोलिया की कुल हिस्सेदारी 1.23 प्रतिशत है। मौजूदा समय में आशीष कचोलिया की होल्डिंग 50 कंपनियों में है। उनकी कुल नेट वर्थ 2518.40 करोड़ रुपये की है।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा रहा है?
Gujarat Apollo Industries Ltd के शेयर शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर 3.85 प्रतिशत की तेजी बाद बीएसई में 392.55 रुपये के लेवल पर पहुंच गए थे। पिछले एक साल में इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 29 प्रतिशत की तेजी आई है। Gujarat Apollo Industries Ltd का 52 वीक हाई 555 रुपये और 52 वीक लो लेवल 246.15 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 463 करोड़ रुपये का है।
दो साल में गुजरात अपोलो इंडस्ट्रीज के शेयरों का भाव 38 प्रतिशत और तीन साल में 105 प्रतिशत बढ़ा है। 10 साल में यह स्टॉक पोजीशनल निवेशकों को 224 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
कंपनी की आर्थिक स्थिति कैसी?
Gujarat Apollo Industries Ltd का रेवन्यू दिसंबर तिमाही में 16.17 करोड़ रुपये रहा है। जोकि तिमाही दर तिमाही के आधार पर 25.45 प्रतिशत और सालाना आधार पर 159 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट दिसंबर क्वार्टर में 7.79 करोड़ रुपये रहा है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में टैक्स भुगतान के पहले प्रॉफिट 68 लाख रुपये रहा है। वहीं, नेट प्रॉफिट इस दौरान 63 लाख रुपये रहा है।
कंपनी के नेट प्रॉफिट में तिमाही दर तिमाही के आधार पर 73 प्रतिशत की गिरावट आई है। सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 2.34 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, सालाना आधार कंपनी का नेट प्रॉफिट 72.96 प्रतिशत कम रहा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन