are petrol diesel price cut after tax cut check 31 march rates पेट्रोल-डीजल से टैक्स घटाने के बाद क्या सस्ता हो गया तेल? चेक करें आज के रेट, Business Hindi News - Hindustan
More

पेट्रोल-डीजल से टैक्स घटाने के बाद क्या सस्ता हो गया तेल? चेक करें आज के रेट

Petrol Diesel Price Today: युद्ध के बीच पिछले दिनों सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 10-10 रुपये टैक्स घटाया था। इसका असर ये है कि कच्चे तेल में उछाल के बावजूद आज भी IOCL, HPCL, भारत पेट्रोलियम समेत ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बढ़ाए हैं।

Tue, 31 March 2026 06:28 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
पेट्रोल-डीजल से टैक्स घटाने के बाद क्या सस्ता हो गया तेल? चेक करें आज के रेट

युद्ध के बीच पिछले दिनों सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 10-10 रुपये टैक्स घटाया था। इसका असर ये है कि कच्चे तेल में उछाल के बावजूद आज भी IOCL, HPCL, भारत पेट्रोलियम समेत ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बढ़ाए हैं। अगर सरल शब्दों में कहें तो इस टैक्स की कटौती से भारत के पेट्रोल-डीजल उपभोक्ता रेट में एक बड़ी बढ़ोतरी से बच गए। जब कच्चे तेल की सप्लाई में रुकावटों के चलते कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम पहले से ही बढ़ चुके हैं वहीं, भारत के उपभोक्ताओं के लिए यह मंगलवार भी राहत लेकर आया है।

30 मार्च की सुबह छह बजे जारी रेट के मुताबिक दिल्ली के इंडियन ऑयल के पंपों पर साधारण पेट्रोल की रिटेल कीमत ₹94.77 और डीजल 87.67 रुपये लीटर है। जबकि, XP95 पेट्रोल 101.89 और XG डीजल 91.49 रुपये प्रति लीटर है। भारत में सबसे सस्ता तेल पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल ₹82.46 प्रति लीटर है तो डीजल ₹78.05 प्रति लीटर।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एलपीजी सप्लाई और सिलेंडर के रेट पर आज क्या हैं बड़े अपडेट्स

बंगाल में पेट्रोल 106 के भी पार

आज पश्चिम बंगाल के शहरों की बात करें तो अलीपुर में पेट्रोल ₹ 104.99 प्रति लीटर, बहरामपुर में ₹ 106.12, बारासात में ₹ 105.24, वर्धमान में ₹ 105.33, कूचबिहार में ₹ 106.14, हुगली में ₹ 105.52, हावड़ा में ₹ 104.99 लीटर है।

क्रूड की कीमतों में लगी आग

अमेरिका-ईरान-इजरायल युद्ध के बीच कच्चे तेल के रेट में उछाल है। ब्रेंट क्रूड 2.34 डॉलर उछलकर 109.73 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। जबकि, WTI क्रूड 3.57 डॉलर उछलकर 106.45 डॉलर प्रति बैरल पर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या 1 अप्रैल को और महंगा होगा एलपीजी सिलेंडर? युद्ध के बीच बढ़ी टेंशन

भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले शहर

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹82.46 प्रति लीटर

ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹90.87 प्रति लीटर

सिलवासा, दादरा और नगर हवेली: ₹92.37 प्रति लीटर

दमन, दमन और दीव: ₹92.55 प्रति लीटर

हरिद्वार, उत्तराखंड: ₹92.78 प्रति लीटर

रुद्रपुर, उत्तराखंड: ₹92.94 प्रति लीटर

उना, हिमाचल प्रदेश: ₹93.27 प्रति लीटर

देहरादून, उत्तराखंड: ₹93.35 प्रति लीटर

नैनीताल, उत्तराखंड: ₹93.41 प्रति लीटर

स्रोत: इंडियन ऑयल

भारत में सबसे सस्ता डीजल बेचने वाले शहर

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹78.05 प्रति लीटर

जम्मू, जम्मू और कश्मीर: ₹81.32 प्रति लीटर

संबा, जम्मू और कश्मीर: ₹81.58 प्रति लीटर

कठुआ, जम्मू और कश्मीर: ₹81.97 प्रति लीटर

उधमपुर, जम्मू और कश्मीर: ₹82.15 प्रति लीटर

चंडीगढ़: ₹82.44 प्रति लीटर

राजौरी, जम्मू और कश्मीर: ₹82.64 प्रति लीटर

स्रोत: इंडियन ऑयल

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस हफ्ते सिर्फ 3 दिन खुलेगा बाजार, जानें अप्रैल से दिसंबर तक कब-कब बंद रहेगा

दूसरे देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग

युद्ध के बाद से अबतक म्यांमार में पेट्रोल की कीमतों में 55 और डीजल में करीब 77% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं श्रीलंका में पेट्रोल 33.8% उछला है और डीजल के दाम में 37.2% की बढ़ोतरी हुई है। चीन में पेट्रोल 23.2 और डीजल के दाम में 25 फीसद से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। पाकिस्तान में पेट्रोल करीब 25% और डीजल 21.8% बढ़ा है। भूटान में पेट्रोल 4.2% और डीजल 13.6% महंगा हुआ है। अफगानिस्तान में पेट्रोल 7 और डीजल करीब 9% महंगा हुआ है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,