heavy increase in petrol and diesel prices due to Iran Israel tension trouble in pakistan relief in India ईरान-इजरायल टेंशन से पेट्रोल-डीजल के रेट में भारी इजाफा, पाकिस्तान में आफत, इंडिया में राहत, Business Hindi News - Hindustan
More

ईरान-इजरायल टेंशन से पेट्रोल-डीजल के रेट में भारी इजाफा, पाकिस्तान में आफत, इंडिया में राहत

Petrol-Diesel Price Hike: ईरान-इजरायल टेंशन के चलते पाकिस्तान के लोगों पर आफत टूट पड़ी है। यहां पेट्रोल के रेट में 4.80 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। डीजल के रेट में 7.95 रुपये का इजाफा हुआ है।

Mon, 16 June 2025 06:20 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान-इजरायल टेंशन से पेट्रोल-डीजल के रेट में भारी इजाफा, पाकिस्तान में आफत, इंडिया में राहत

Petrol-Diesel Price Hike: ईरान-इजरायल टेंशन के चलते कच्चे तेल की कीमतों में आग लगी है। कच्चा तेल 75 डॉलर प्रति बैरल के पार है। इसब बीच पाकिस्तान के लोगों पर आफत टूट पड़ी है। यहां पेट्रोल के रेट में 4.80 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। डीजल के रेट में 7.95 रुपये का इजाफा हुआ है। पाकिस्तान में आज पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट किए गए। शेल की वेबसाइट के मुताबिक आज पेट्रोल 258.43 रुपये और डीजल 262.59 रुपये लीटर है।

दूसरी भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट कर दी हैं। कच्चे तेल के रेट में आज भी तेजी है इसके बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नई दिल्ली में पेट्रोल 94.77 और डीजल 87.67 रुपये लीटर बिक रहा है।

क्रूड ऑयल 75 के पार

ब्लूमबर्ग के मुताबिक ब्रेंट क्रूड का अगस्त वायदा 1.37 पर्सेंट उछलकर 75.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। जबकि, डब्ल्यूटीआई का जुलाई वायदा 1.38 पर्सेंट ऊपर 73.99 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी पर एक और नया संकट! ईरान से कच्चा तेल आयात कर रहा था समूह? बड़ा खुलासा
ये भी पढ़ें:इसराइल-ईरान तनाव से बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले शहर

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹82.46 प्रति लीटर

ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹90.87 प्रति लीटर

सिलवासा, दादरा और नगर हवेली: ₹92.37 प्रति लीटर

दमन, दमन और दीव: ₹92.55 प्रति लीटर

हरिद्वार, उत्तराखंड: ₹92.78 प्रति लीटर

रुद्रपुर, उत्तराखंड: ₹92.94 प्रति लीटर

उना, हिमाचल प्रदेश: ₹93.27 प्रति लीटर

देहरादून, उत्तराखंड: ₹93.35 प्रति लीटर

नैनीताल, उत्तराखंड: ₹93.41 प्रति लीटर

स्रोत: इंडियन ऑयल

भारत में सबसे सस्ता डीजल बेचने वाले शहर

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹78.05 प्रति लीटर

इटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹80.38 प्रति लीटर

जम्मू, जम्मू और कश्मीर: ₹81.32 प्रति लीटर

संबा, जम्मू और कश्मीर: ₹81.58 प्रति लीटर

कठुआ, जम्मू और कश्मीर: ₹81.97 प्रति लीटर

उधमपुर, जम्मू और कश्मीर: ₹82.15 प्रति लीटर

चंडीगढ़: ₹82.44 प्रति लीटर

राजौरी, जम्मू और कश्मीर: ₹82.64 प्रति लीटर

स्रोत: इंडियन ऑयल

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,