Amir Chand Jagdish Kumar IPO open on 24th march check details here बासमती चावल एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी का IPO खुल रहा, 24 मार्च से दांव लगा पाएंगे निवेशक, Business Hindi News - Hindustan
More

बासमती चावल एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी का IPO खुल रहा, 24 मार्च से दांव लगा पाएंगे निवेशक

IPO News: बासमती चावल की निर्यातक अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड (Amir Chand Jagdish Kumar (Exports) IPO) का 440 करोड़ रुपये का आईपीओ 24 मार्च को खुलकर 27 मार्च को बंद होगा।

Sun, 15 March 2026 05:45 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
बासमती चावल एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी का IPO खुल रहा, 24 मार्च से दांव लगा पाएंगे निवेशक

IPO News: बासमती चावल की निर्यातक अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड (Amir Chand Jagdish Kumar (Exports) IPO) का 440 करोड़ रुपये का आईपीओ 24 मार्च को खुलकर 27 मार्च को बंद होगा। RHP के अनुसार, एंकर निवेशक 23 मार्च को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। कंपनी की तरफ से अभी प्राइस बैंड का ऐलान नहीं किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब यहां से कहां जाएगा शेयर बाजार? कच्चे तेल की कीमतों में उबाल ने बढ़ाई टेंशन

आईपीओ से जुटाए पैसों का क्या करेगी कंपनी

हरियाणा की इस कंपनी का आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू पर आधारित है और इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है। कंपनी इस राशि का इस्तेमाल अपनी कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉरपोरेट कामकाज के लिए करेगी।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अक्टूबर, 2025 में कंपनी को आईपीओ के लिए मंजूरी दी थी। पहले कंपनी के आईपीओ के आकार 550 करोड़ रुपये था, जिसे बाद में घटाकर 440 करोड़ रुपये कर दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, लगातार 3 दिन है छुट्टी, फटाफट - फटाफट यहां करें

किसके लिए आईपीओ में कितना हिस्सा?

क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा। वहीं, एनआईआई के लिए 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रखा जाएगा।

कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी है?

अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड भारत में बासमती चावल का प्रसंस्करण करने वाली और निर्यातक कंपनी है। कंपनी अपने उत्पादों का मूल ब्रांड 'एयरोप्लेन' के नाम से मार्केटिंग करती है। 31 दिसंबर, 2024 को खत्म हुई नौ माह की अवधि में कंपनी का परिचालन राजस्व 1,421.3 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 48.77 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के शेयर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 पर 3 शेयर बोनस देने जा रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

इन्वेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में आईपीओ को लेकर कोई हलचल नहीं है। मौजूदा समय में यह आईपीओ जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,