Amid lpg crisis customers can save up to 25 percent on gas indian oil shares smart tips 25% तक LPG गैस की करें बचत... संकट के बीच ग्राहकों के लिए जानना जरूरी, Business Hindi News - Hindustan
More

25% तक LPG गैस की करें बचत... संकट के बीच ग्राहकों के लिए जानना जरूरी

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने ग्राहकों को सलाह दी है कि उबाल आते ही आंच धीमी करें ताकि LPG की भारी बचत हो सके। कंपनी ने कहा कि उबाल के बाद तेज आंच रखने से खाना जल्दी नहीं पकता, सिर्फ गैस ज्यादा खर्च होती है। धीमी आंच अपनाकर 25% तक LPG बचाएं, बिना अतिरिक्त समय गंवाए।

Thu, 12 March 2026 10:01 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
25% तक LPG गैस की करें बचत... संकट के बीच ग्राहकों के लिए जानना जरूरी

LPG crisis: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के कारण एलपीजी सिलेंडर को लेकर संकट बढ़ने लगा है। सरकार की ओर से लगातार यह कहा जा रहा है कि सिलेंडर पर किसी तरह का संकट नहीं है। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने LPG गैस बचत के आसान टिप्स साझा किए हैं। आइए डिटेल जान लेते हैं।

कैसे कर सकेंगे बचत?

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने ग्राहकों को सलाह दी है कि उबाल आते ही आंच धीमी करें ताकि LPG की भारी बचत हो सके। कंपनी ने कहा कि उबाल के बाद तेज आंच रखने से खाना जल्दी नहीं पकता, सिर्फ गैस ज्यादा खर्च होती है। धीमी आंच अपनाकर 25% तक LPG बचाएं, बिना अतिरिक्त समय गंवाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG गैस का संकट: दिग्गज IT कंपनी ने कर्मचारियों को दिया वर्क फ्रॉम होम का ऑप्शन

कंपनी के मुताबिक एलपीजी बचत के लिए आप अपने प्रेशर कुकर का भरपूर उपयोग करें। इससे खाना पकाने का समय कम होता है और एलपीजी की काफी बचत होती है। सेपरेटर का उपयोग करके आप चावल, दाल और सब्जियां एक साथ पका सकते हैं, जिससे आपकी रसोई अधिक कुशल और ऊर्जा-कुशल बनेगी। इंडियन ऑयल के ये टिप्स इसलिए अहम हैं क्योंकि वर्तमान में मध्य पूर्व में तनाव के कारण वैश्विक LPG आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे भारत में घरेलू और कॉमर्शियल गैस की कमी की आशंका बढ़ गई है। होटल-रेस्तरां जैसे कॉमर्शियल सेक्टर में दिक्कतें आ रही हैं।

सरकार का सदन में बयान

एलपीजी संकट पर सरकार ने सदन में पूरी बात बताई है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल और केरोसिन की कोई कमी नहीं है, एलपीजी उत्पादन में 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और सरकार की प्राथमिकता है कि देश में करोड़ों परिवारों की रसोई में खाना पकाने के लिए गैस की कमी न हो। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर अफवाह नहीं फैलाई जानी चाहिए। उन्होंने देश में एलपीजी सिलेंडर की कमी से निपटने के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा, ''पिछले पांच दिन में एलपीजी उत्पादन 28 प्रतिशत बढ़ा है। मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि भारत के 33 करोड़ परिवारों, खासकर गरीबों और वंचितों की रसोई को (एलपीजी की) किसी कमी का सामना नहीं करना पड़े।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाजार में तबाही के बीच रॉकेट की तरह बढ़ रहा यह शेयर, अचानक लगा 5% का अपर सर्किट

बुकिंग पर क्या बोले?

पुरी ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर के मांग प्रबंधन उपाय के तौर पर शहरों में 25 दिन के न्यूनतम अंतराल पर बुकिंग की जा सकती है, वहीं ग्रामीण तथा दुर्गम क्षेत्रों में 45 दिन के बाद सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है। पुरी ने कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग से डिलीवरी का मानक समय ढाई दिन बना हुआ है जो बदला नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग में बदलेगी यह स्कीम! केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर होगा असर

उन्होंने यह भी कहा कि अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों में निर्बाध आपूर्ति प्राथमिकता के साथ की जा रही है। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक एलपीजी को पूरी तरह विनियमित तरीके से बेचा जा रहा है जो बाजार मूल्य पर उपलब्ध है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,