adani total cuts gas prices drastically new rates released share prices fall अडानी की कंपनी ने गैस की कीमतों में की भारी कटौती, नए रेट जारी, शेयर के गिरे भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

अडानी की कंपनी ने गैस की कीमतों में की भारी कटौती, नए रेट जारी, शेयर के गिरे भाव

Adani Total Gas: अडानी टोटल गैस ने कुछ औद्योगिक ग्राहकों को सप्लाई की जाने वाली अतिरिक्त प्राकृतिक गैस की कीमत में कटौती की है। कुछ औद्योगिक ग्राहकों के लिए प्राकृतिक गैस की कीमत ₹119.90/scm से घटाकर ₹82.95/scm कर दी गई है। नए रेट 16 मार्च से लागू होंगे।

Mon, 16 March 2026 09:56 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
अडानी की कंपनी ने गैस की कीमतों में की भारी कटौती, नए रेट जारी, शेयर के गिरे भाव

अडानी टोटल गैस ने कुछ औद्योगिक ग्राहकों को सप्लाई की जाने वाली अतिरिक्त प्राकृतिक गैस की कीमत में कटौती की है। कुछ औद्योगिक ग्राहकों के लिए प्राकृतिक गैस की कीमत ₹119.90/scm से घटाकर ₹82.95/scm कर दी गई है। नए रेट 16 मार्च से लागू होंगे। इस ऐलान का असर अडानी टोटल गैस के शेयरों पर आज देखने को मिल रहा है। शुरुआती कारोबार में इसमें 3 पर्सेंट से अधिक की गिरावट है। आज अडानी टोटल गैस के शेयर सुबह 588.95 रुपये पर खुले और 604.30 रुपये के हाई तक गए। खबर आने के बाद यह सुबह साढ़े नौ बजे तक 543.05 रुपये तक आ गए।

एनडीटीवी प्रॉफिट के मुताबिक अडानी ग्रुप और फ्रांस की कंपनी टोटल एनर्जीज की ज्वाइंट वेंचर अडानी टोटल गैस ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने अपने कमर्शियल और इंडस्ट्रियल ग्राहकों के लिए सीमा से अधिक इस्तेमाल की जाने वाली गैस की कीमतों में भारी कटौती की है। अब ये दरें 119.90 रुपए प्रति एससीएम से घटकर 82.95 रुपए प्रति एससीएम हो गई हैं। यह नई दर 16 मार्च 2026 की सुबह 6 बजे से लागू हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Live: सेंसेक्स 74900 के पार, निफ्टी में 125 अंकों की उछाल, शेयर मार्केट में रौनक

क्या है वजह?

कंपनी का कहना है कि यह संशोधन ग्राहकों को अपस्ट्रीम से मिलने वाली गैस की कम कीमतों का फायदा पहुंचाने के लिए किया गया है। साथ ही, मौजूदा समय में सप्लाई में आई बाधाओं के बावजूद, कंपनी सिस्टम को स्थिर रखने और गैस का बराबर वितरण सुनिश्चित करना चाहती है।

पश्चिम एशिया संकट का असर

दरअसल, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही पर असर पड़ा था, जिससे भारत में एलएनजी की सप्लाई बाधित हो गई थी। इसी वजह से अडानी टोटल गैस ने पिछले महीने अपने कमर्सियल और इंडस्ट्रियल ग्राहकों से कहा था कि वे अपनी तय मात्रा (कॉन्ट्रैक्टेड वॉल्यूम) का केवल 40 प्रतिशत गैस ही इस्तेमाल करें। इससे अधिक खपत पर उन्हें स्पॉट मार्केट की ऊंची दरों का भुगतान करना पड़ रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना, शेयर, म्यूचुअल फंड समेत हर मोर्चे पर झटका देगा तेल, क्या है आगे की राह?

किन पर नहीं पड़ा असर?

कंपनी ने यह भी साफ किया है कि सीएनजी और घरेलू रसोई गैस (पीएनजी-डोमेस्टिक) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अडानी टोटल की करीब 70 प्रतिशत गैस की सप्लाई घरेलू स्रोतों से होती है, जिसका इस्तेमाल सीएनजी वाहनों और घरेलू रसोई में होता है। बाकी 30 प्रतिशत आयातित एलएनजी पर निर्भर है, जो मुख्य रूप से औद्योगिक ग्राहकों को जाती है।

सरकार ने इस संकट के दौरान गैस आवंटन में प्राथमिकता तय करते हुए सीएनजी और घरेलू पाइप्ड गैस की सप्लाई को पहले स्थान पर रखा था। अब कम कीमतों का यह लाभ सीमा से अधिक खपत करने वाले औद्योगिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रमजान के इफ्तार दस्तरखान से गायब हुईं पकौड़ियां, दुकानों में जलेबी-चाय तक बंद

कंपनी ने यह भी बताया कि वह गेल (इंडिया) लिमिटेड से औद्योगिक ग्राहकों को 80 प्रतिशत गैस सप्लाई के संबंध में स्पष्टीकरण मांग रही है। अडानी टोटल गैस का कहना है कि वह सप्लाई की चुनौतियों से निपटने और सभी वर्गों के उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है, ताकि निर्बाध गैस सप्लाई सुनिश्चित की जा सके।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,