Adani Group one more bet Adani power to acquire 24 Percent stake in JP Power deal full details अडानी ग्रुप का एक और दांव, जेपी पावर में 24% हिस्सा खरीद रही अडानी पावर, Business Hindi News - Hindustan
More

अडानी ग्रुप का एक और दांव, जेपी पावर में 24% हिस्सा खरीद रही अडानी पावर

अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पावर ने गुरुवार को बताया है कि उसने जेपी एसोसिएट्स के साथ डेफिनिटिव एग्रीमेंट्स किए हैं। यह एग्रीमेंट जेपी पावर में 24% हिस्सा और उत्तर प्रदेश में 180 MW चुर्क थर्मल पावर प्लांट खरीदने के लिए है।

Thu, 21 May 2026 10:08 AMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
अडानी ग्रुप का एक और दांव, जेपी पावर में 24% हिस्सा खरीद रही अडानी पावर

अडानी ग्रुप ने एक और बड़ी डील की है। अडानी पावर ने गुरुवार को बताया है कि उसने जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेपी एसोसिएट्स) के साथ डेफिनिटिव एग्रीमेंट्स किए हैं। यह एग्रीमेंट जेपी पावर (जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड) में 24 पर्सेंट हिस्सेदारी और उत्तर प्रदेश में 180 मेगावॉट चुर्क थर्मल पावर प्लांट खरीदने के लिए है। जेपी एसोसिएट्स के लिए NCLT अप्रूव्ड रेजॉलूशन प्लान के तहत यह समझौते किए गए हैं। जेपी पावर के शेयर गुरुवार को BSE में 3 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 19.08 रुपये पर पहुंच गए हैं। वहीं, अडानी पावर के शेयर 2 पर्सेंट से ज्यादा के उछाल के साथ 225.60 रुपये पर जा पहुंचे हैं।

2993.6 करोड़ रुपये में खरीद रही जेपी पावर में हिस्सा
अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पावर ने बताया है कि उसने जेपी पावर (जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड) में 24 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदने के लिए शेयर परचेज एग्रीमेंट पर दस्तखत किए हैं। यह डील करीब 2993.6 करोड़ रुपये में हो रही है। इसके अलावा, अडानी पावर ने बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट भी किए हैं, जिसके तहत चुर्क थर्मल पावर प्लांट और उससे जुड़ी संपत्तियां हासिल की जाएंगी। साथ ही, प्रयागराज पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड में जेपी एसोसिएट्स लिमिटेड की 11.49 पर्सेंट हिस्सेदारी 1200 करोड़ रुपये में खरीदी जाएगी। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बड़ी खबर: रिलायंस जियो का IPO क्या ईरान युद्ध के चलते टल जाएगा? धीमी हुई तैयारी

मजबूत होगा अडानी पावर का पावर जेनरेशन पोर्टफोलियो
इन अधिग्रहण से अडानी पावर का पावर जेनरेशन पोर्टफोलियो मजबूत होगा और थर्मल पावर सेक्टर में कंपनी की स्थिति और मजबूत होगी। साथ ही, कंपनी को जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड के डायवर्सिफाइड एनर्जी और माइनिंग एसेट्स में स्ट्रैटेजिक एक्सपोजर मिलेगा। इस साल की शुरुआत में NCLT ने जयप्रकाश एसोसिएट्स के लिए अडानी ग्रुप के 14,535 करोड़ रुपये के रेजॉलूशन प्लान को मंजूरी दी थी। लेंडर्स ने अडानी ग्रुप के प्लान को सपोर्ट किया था, जबकि लेंडर्स ने वेदांता के ऊंची बोली को रिजेक्ट कर दिया था। अडानी पावर ने कहा है कि यह अधिग्रहण कैश में पूरे किए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एलन मस्क की SpaceX ला रही दुनिया का सबसे बड़ा IPO, वैल्युएशन 1.25 ट्रिलियन डॉलर

जेपी पावर का कारोबार
जेपी पावर (जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड) थर्मल और हाइड्रो पावर एसेट्स में ऑपरेट करती है। कंपनी की कैपेसिटी 2220 मेगावॉट है। इसके अलावा, कंपनी कोल माइनिंग, सैंड माइनिंग और सीमेंट ग्राइडिंग बिजनेस में है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का टर्नओवर 57,063 करोड़ रुपये रहा। वहीं, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का टर्नओवर 71,510 करोड़ रुपये था। चुर्क एसेट्स में 180 मेगावॉट का थर्मल पावर प्लांट है, जो कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,