चमक बिखेर रहा है अडानी ग्रुप का यह स्टॉक, 2 दिन में 13% चढ़ा, एक्सपर्ट को उम्मीद ₹1300 तक जाएगा भाव
Adani Green Energy Share Price: अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों की कीमतों में आज 9 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। अडानी ग्रुप का यह स्टॉक सोमवार 1040 रुपये के लेवल पर खुला था।

Adani Green Energy Share Price: अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों की कीमतों में आज 9 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। अडानी ग्रुप का यह स्टॉक सोमवार 1040 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों भाव 9.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 1129.35 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। महज दो दिन में अडानी ग्रुप के इस कंपनी शेयरों की कीमतों में 13 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, अडानी ग्रुप के शेयरों में उछाल के पीछे की वजह सेबी की तरफ से मिला क्लीन चिट है। सेबी ने हिंडबर्ग के आरोपों पर गौतम अडानी, राजेश अडानी और अडानी ग्रुप की कंपनियों को क्लीन चिट दे दिया है। जिसके बाद से ही अडानी ग्रुप की कंपनियों में तेजी देखने को मिल रही है।
एक्सपर्ट बुलिश
अडानी ग्रीन एनर्जी के लिए जेफरिज ने 1300 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। ब्रोकरेज हाउस ने 27 प्रतिशत की तेजी की उम्मीद जताई है। जेफरिज ने वित्त वर्ष 2026 के दौरान 4.5 गीगावाट, वित्त वर्ष 2027 के दौरान 6.3 गीगावाट के प्रोजेक्ट में इजाफा की उम्मीद जताई है। एक्सपर्ट के अनुसार प्रमोटर की तरफ से 9350 करोड़ रुपये का फंड सपोर्ट ने बैलेंस शीट को भी दुरुस्त किया है।
कंपनी की आर्थिक स्थिति कैसी?
अडानी ग्रीन एनर्जी का नेट प्रॉफिट पहली तिमाही में 713 करोड़ रुपये रहा था। जोकि सालाना आधार पर 60 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही में अडानी ग्रीन एनर्जी का नेट प्रॉफिट 446 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का रेवन्यू सालाना आधार पर 31 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 3312 करोड़ रुपये रहा था।
भले ही अडानी ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। लेकिन पिछले एक साल में यह स्टॉक 44 प्रतिशत नीचे लुढ़क गया है। पिछले 5 साल में भी अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों की कीमतों में 81 प्रतिशत की तेजी आई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला जरूर करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)




साइन इन