adani company sanghi industries share crash hit 52 week low detail here बाजार के भूचाल की चपेट में अडानी का यह शेयर, गिरावट ऐसी कि 50 रुपये पर आया भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

बाजार के भूचाल की चपेट में अडानी का यह शेयर, गिरावट ऐसी कि 50 रुपये पर आया भाव

सप्ताह के चौथे दिन यह शेयर 52.72 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले करीब 4 पर्सेंट टूटकर 50 रुपये के स्तर पर आ गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो भी है। पिछले साल सितंबर महीने में शेयर की कीमत 71.80 रुपये तक पहुंच गई। 

Thu, 19 March 2026 03:51 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बाजार के भूचाल की चपेट में अडानी का यह शेयर, गिरावट ऐसी कि 50 रुपये पर आया भाव

भारतीय शेयर बाजार में मचे हाहाकार की चपेट में गौतम अडानी समूह की कंपनियां भी आ गई हैं। अडानी समूह के ज्यादातर शेयर बिकवाली मोड में हैं। इनमें भी एक शेयर ऐसा है जिसकी कीमत अब 50 रुपये के स्तर पर आ गई है। आइए डिटेल में जान लेते हैं कि अडानी की कंपनी के शेयर के बारे में।

सांघी इंडस्ट्रीज के शेयर में गिरावट

गौतम अडानी समूह की सीमेंट कंपनी-सांघी इंडस्ट्रीज के शेयर गुरुवार को बुरी तरह क्रैश हो गए। सप्ताह के चौथे दिन यह शेयर 52.72 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले करीब 4 पर्सेंट टूटकर 50 रुपये के स्तर पर आ गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो भी है। पिछले साल सितंबर महीने में शेयर की कीमत 71.80 रुपये तक पहुंच गई। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी कैबिनेट ने लिए 4 बड़े फैसले, केंद्रीय कर्मचारियों के DA को भी मिली मंजूरी?

12 मार्च से विलय प्रभावी

बीते 12 मार्च से सांघी इंडस्ट्रीज लिमिटेड का अडानी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड में विलय प्रभावी हो गया है। एनसीएलटी के 9 फरवरी 2026 के आदेश की प्रमाणित प्रति 12 मार्च 2026 को अहमदाबाद के कंपनी रजिस्ट्रार के पास दाखिल की गई, जिसके बाद स्कीम प्रभावी हो गई। इसका मतलब है कि संघी इंडस्ट्रीज अब अंबुजा सीमेंट्स में पूरी तरह विलय हो गई है और बिना लिक्विडेशन के समाप्त हो गई है। स्कीम की रिकॉर्ड डेट 6 अप्रैल 2026 तय की गई है, जिसके आधार पर सांघी के शेयरधारकों को स्वैप रेशियो के अनुसार अंबुजा के नए शेयर जारी किए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में लिस्टेड गेमिंग कंपनी की 2 बड़ी डील, शेयर पर फिदा हैं निवेशक

दिसंबर 2023 में अधिग्रहण

अंबुजा सीमेंट ने दिसंबर 2023 में 5,185 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर सांघी इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण पूरा कर लिया था। दिसंबर 2024 में, कंपनी ने सांघी इंडस्ट्रीज और पेन्ना सीमेंट इंडस्ट्रीज के अपने साथ विलय को मंजूरी दे दी। तब कंपनी ने कहा था कि चूंकि दोनों कंपनियां एक ही तरह के व्यवसाय में हैं, इसलिए इस विलय से सांघी इंडस्ट्रीज के कारोबार को पूरी तरह से अपने में समाहित करने में मदद मिलेगी, जिससे व्यवसाय अधिक प्रभावी और लाभदायक तरीके से चलता रहेगा और अधिक कुशल एवं किफायती प्रबंधन संभव होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूरोपीय गैस की कीमत में 35% तक उछाल, ईरान के एक अटैक ने बढ़ाई दुनियाभर की टेंशन

दिसंबर 2024 में अंबुजा सीमेंट्स ने कहा था कि दोनों कंपनियों के विलय के बाद, वह अपने शेयरधारकों द्वारा धारित सांघी इंडस्ट्रीज के 10 रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक 100 शेयरों के बदले 2 रुपये अंकित मूल्य के 12 इक्विटी शेयर जारी करेगी। इसके साथ ही, संगी के पात्र शेयरधारक अंबुजा सीमेंट्स के शेयरधारक बन जाएंगे। बता दें कि अडानी समूह की सीमेंट कंपनियों में एक एसीसी लिमिटेड भी है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,