abnks are full of holidays when are the holidays from gudi padwa 2026 navratri to eid shri ram navami बैंकों में छुट्टियों की भरमार, गुड़ी पड़वा से श्रीराम नवमी तक की कब-कब है छुट्टी, Business Hindi News - Hindustan
More

बैंकों में छुट्टियों की भरमार, गुड़ी पड़वा से श्रीराम नवमी तक की कब-कब है छुट्टी

Bank Holiday March: मार्च के इस हफ्ते (16 से 22) कई दिन बैंक बंद रहेंगे। इस हफ्ते शब-ए-कद्र, गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नव वर्ष, नवरात्रि, ईद जैसे त्योहार पड़ रहे हैं। ऐसे में अगर आपको अपने बैंक ब्रांच से काम है तो इस हफ्ते की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।

Mon, 16 March 2026 12:21 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
बैंकों में छुट्टियों की भरमार, गुड़ी पड़वा से श्रीराम नवमी तक की कब-कब है छुट्टी

मार्च के इस हफ्ते (16 से 22) कई दिन बैंक बंद रहेंगे। इस हफ्ते शब-ए-कद्र, गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नव वर्ष, सजिबु नोंगमापनबा, नवरात्रि का पहला दिन, ईद-उल-फितर जैसे त्योहार पड़ रहे हैं। ऐसे में अगर आपको अपने बैंक ब्रांच से काम है तो इस हफ्ते की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। इसके अलावा इस खबर में मार्च की अगली छुट्टियों का भी जिक्र है।

15 मार्च 2026 के बाद इस महीने कब-कब रहेंगे बैंक बंद

15 मार्च 2026 के बाद कई त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टियों की वजह से अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

17 मार्च को शब-ए-कद्र के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

19 मार्च को गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नव वर्ष, सजिबु नोंगमापनबा (चेइराओबा) और नवरात्रि के पहले दिन के अवसर पर महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, गोवा, आंध्र प्रदेश, मणिपुर और जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी की कंपनी ने गैस की कीमतों में की भारी कटौती, नए रेट जारी, शेयर के गिरे भाव

गुड़ी पड़वा क्यों और कब माया जाएगा

गुड़ी पड़वा मराठी नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। यह त्योहार महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में व्यापक रूप से मनाया जाता है, जहां परिवार पारंपरिक अनुष्ठानों, उत्सव के भोजन और सांस्कृतिक समारोहों के साथ नए साल का स्वागत करते हैं। यह इस बार गुरुवार, 19 मार्च, 2026 को मनाया जाएगा। यह त्योहार हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार, चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को पड़ता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर के क्या हैं आज के रेट? ईरान-इजरायल युद्ध की आग किचन तक पहुंची

2026 में, प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 06:52 बजे शुरू होती है और 20 मार्च को सुबह 04:52 बजे समाप्त होती है। चूंकि प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सूर्योदय के दौरान सक्रिय होती है, इसलिए उस दिन को गुड़ी पड़वा मनाने के लिए सही तिथि माना जाता है।

20 मार्च को ईद-उल-फितर (रमजान) और जुमात-उल-विदा के कारण जम्मू-कश्मीर, केरल और आंध्र प्रदेश के कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे। 21 मार्च को ईद-उल-फितर के अवसर पर देश के कई राज्यों और प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा।

22 मार्च को रविवार होने के कारण पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इसके बाद 26 मार्च को श्री राम नवमी के अवसर पर गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और अन्य कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 27 मार्च को भी कुछ राज्यों में राम नवमी (चैते दशैन) के कारण बैंक बंद रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना ₹156655 पर आया, चांदी में 4300 रुपये की गिरावट, युद्ध की आग से चमक फीकी

28 मार्च को चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे और 29 मार्च को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी होगी। इसके बाद 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर कई राज्यों और शहरों में बैंक अवकाश रहेगा।

क्या बैंक छुट्टी के दिन ऑनलाइन बैंकिंग चलेगी?

बैंक की शाखाएं बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं जारी रहती हैं। ग्राहक छुट्टी के दिन भी डिजिटल माध्यम से बैंकिंग काम कर सकते हैं। ऑनलाइन सेवाओं के जरिए लोग UPI के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं, पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, नेट बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं, ऑनलाइन लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं और चेकबुक जैसी सेवाओं का अनुरोध भी कर सकते हैं। यानी बैंक बंद होने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाएं बिना रुकावट चलती रहती हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,