Gold Rate 26 Feb: सोने की चमक हुई फीकी, दिल्ली, लखनऊ, जयपुर में कितना हुआ सस्ता
Aaj Ka Sone Ka Bhav: दिल्ली में 24 कैरेट सोना 600 रुपये टूटकर 160390 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है। जबकि, लखनऊ में 610 रुपये टूटकर 160700 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है। इंदौर में 160830 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि, जयपुर में 1660480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा है।

Gold Rate 26 Feb.: आज गुरुवार 26 फरवरी को देश अधिकतर शहरों के सर्राफा बाजारों में सोने की चमक फीकी पड़ गई है। bullions.co.in द्वारा जारी रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव आज 600 रुपये सस्ता होकर 160,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर आ गया है। अगर अलग-अलग शहरों की बात करें तो बुलियंस डॉट को डॉट इन के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट सोना 600 रुपये टूटकर 160390 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है। जबकि, दोपहर 12 बजे के करीब मुंबई में यह 610 रुपये सस्ता होकर 160660 और कोलकाता में 620 रुपये कम होकर 160440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी ओर चेन्नई 620 रुपये की गिरावट के साथ 161120 रुपये और लखनऊ में 610 रुपये टूटकर 160700 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है। इंदौर में 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 610 रुपये सस्ता होकर 160830 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि, जयपुर में 770 रुपये गिरकर 1660480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा है। बता दें bullions.co.in के रेट पल-पल बदलते रहते हैं।
आईबीजेए के रेट
अगर IBJA ने जो रेट जारी किया है, उसके मुताबिक आज 26 फरवरी को गोल्ड 999 के भाव बिना जीएसटी बुधवार के बंद भाव की तुलना में महज 35 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 159043 रुपये पर पहुंच गया है।
इस रेट के मुताबिक अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से 17078 रुपये ही सस्ता रह गया है। जीएसटी समेत सोना आज 163814 रुपये पर पहुंच गया है।
18 और 22 कैरेट गोल्ड के क्या हैं रेट
22 कैरेट गोल्ड अब जीएसटी के साथ 150053 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड जीएसटी के साथ 122860 रुपये पहुंच गया है। आइबीजेए पर बुधवार को गोल्ड 999 बिना जीएसटी 159008 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 या सवा 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर सवा 12 बजे वाला है।
FAQ
सवाल: 1kg चांदी की कीमत क्या है?
जवाब: 1KG चांदी की कीमत IBJA के मुताबिक 265650 रुपये प्रति किलो है।
सवाल: आज दिल्ली में चांदी का क्या रेट है?
जवाब: आज दिल्ली में चांदी bullions.co.in के मुताबिक 263280 रुपये प्रति किलो है।
सवाल: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव क्या था?
जवाब: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव 145610 रुपये प्रति किलो था।
सवाल: 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव क्या है?
जवाब: bullions.co.in के मुताबिक दिल्ली में 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव 2370 रुपये है।
सवाल: 1 किलो सोना कितने का है?
जवाब: 1 किलो सोना bullions.co.in के मुताबिक दिल्ली में 1,60,23,000 रुपये है।




साइन इन