8th pay commission there will be a boom in the sale of cars and houses along with the salaries of employees 8वां वेतन आयोग: सैलरी मिलेगी बेशुमार, कर्मचारी खरीदेंगे घर और कार, किस सेक्टर पर पड़ेगा कितना असर?, Business Hindi News - Hindustan
More

8वां वेतन आयोग: सैलरी मिलेगी बेशुमार, कर्मचारी खरीदेंगे घर और कार, किस सेक्टर पर पड़ेगा कितना असर?

इस बार 8वां वेतन आयोग सिर्फ सरकारी कर्मचारियों की सैलरी नहीं बढ़ाएगा, बल्कि पूरे देश की खपत और निवेश पैटर्न को बदल सकता है। सैलरी बढ़ने के चलते 1997 में बाइक का, 2008 में कार और घर, 2016 में SIP का दौर था।

Mon, 27 April 2026 12:25 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
8वां वेतन आयोग: सैलरी मिलेगी बेशुमार, कर्मचारी खरीदेंगे घर और कार, किस सेक्टर पर पड़ेगा कितना असर?

नवंबर 2025 में बने 8वें वेतन आयोग (8th CPC) को लेकर अनुमान है कि इसका कुल वित्तीय बोझ ₹3.7 से ₹3.9 लाख करोड़ तक हो सकता है। यह 2016 के 7वें वेतन आयोग से करीब चार गुना बड़ा है, लेकिन असली कहानी सिर्फ इस खर्च की नहीं है, बल्कि उस बदलाव की है, जो यह भारतीय परिवारों के खर्च और बचत के व्यवहार में लाएगा।

हर वेतन आयोग ने बदली खपत की दिशा: भारत में हर वेतन आयोग ने एक नई खपत लहर पैदा की है।

1997: बाइक का दौर

फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक 5वें वेतन आयोग के बाद मिडिल क्लास के पास अतिरिक्त पैसा आया। स्कूटर से लोग सीधे मोटरसाइकिल पर शिफ्ट हुए। हीरो होंडा, बजाज ऑटो और टीवीएस जैसी कंपनियों को इसी दौर में बड़ा बूस्ट मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वां वेतन आयोग: कर्मचारियों को ₹10 से ₹16 लाख से अधिक तक मिल सकता है एरियर

2008: कार और घर का बूम

छठे वेतन आयोग के दौरान, जब दुनिया आर्थिक संकट से जूझ रही थी, भारत में सरकारी कर्मचारियों ने कार और घर खरीदे। मारुति सुजुकी की बिक्री में सरकारी कर्मचारियों की हिस्सेदारी 4% से बढ़कर 17% तक पहुंच गई। साथ ही एचडीएफसी जैसे हाउसिंग लोन देने वाले संस्थानों का तेजी से विस्तार हुआ।

2016: SIP और निवेश का दौर

7वें वेतन आयोग ने खपत से ज्यादा निवेश की आदत को बढ़ावा दिया। SIP निवेश ₹3,122 करोड़ (2016) से बढ़कर ₹31,000 करोड़ (2026) हो गया। यानी भारतीय परिवारों ने गोल्ड-प्रॉपर्टी से हटकर शेयर बाजार की तरफ रुख किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वां वेतन आयोग: ₹50,000 से कम बेसिक सैलरी वालों को 15 लाख तक एरियर?

2026 क्यों है सबसे बड़ा बदलाव वाला ?

इस बार सिर्फ वेतन आयोग ही नहीं, बल्कि तीन बड़े बदलाव एक साथ हो रहे हैं। पहला केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी। करीब 50 लाख कर्मचारी और 65–70 लाख पेंशनर्स को 30–50% तक बढ़ोतरी मिल सकती है। यह पैसा मुख्य रूप से टियर-2 और टियर-3 शहरों में खर्च होगा।

दूसरा राज्य सरकारें भी खर्च बढ़ाएंगी। राज्य सरकारों के लगभग 80 लाख कर्मचारी भी वेतन बढ़ोतरी का लाभ लेंगे। कुल मिलाकर यह रकम ₹7–8 लाख करोड़ तक पहुंच सकती है , जो अर्थव्यवस्था में सीधा पैसा डालेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत टपकने और दीवारों से प्लॉस्टर उखड़ने पर होमबॉयर्स क्या करें? कहां जाएं?

तीसरा 1 अप्रैल 2026 से लागू हुए न्यू लेबर कोड ने सैलरी स्ट्रक्चर बदल दिया है। अब Basic + DA = कम से कम 50% CTC होना जरूरी हो गया है। इससे PF और रिटायरमेंट सेविंग बढ़ेगी।

उदाहरण के लिए ऐसे समझें, ₹50,000 सैलरी वाले कर्मचारी का पीएफ ₹3,600 से बढ़कर ₹6,000 तक हो सकता है और यह बदलाव करीब 10 करोड़ कर्मचारियों को प्रभावित करेगा और लंबी अवधि में लाखों करोड़ की बचत बनाएगा।

पैसा कहां खर्च होगा?

मिडिल क्लास की बात करें तो यह पैसा कार, घर, यात्रा, SIP और निवेश, प्राइवेट एजुकेशन में खर्च करेगा। निम्न आय वर्ग खाना, गैस, मोबाइल, बच्चों की पढ़ाई, छोटे लोन और EMI में पैसा खर्च करेगा। यही “तेजी से घूमने वाला पैसा” अर्थव्यवस्था को रफ्तार देता है।

8वें वेतन आयोग से किन सेक्टरों को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा?

ऑटो सेक्टर: कार और टू-व्हीलर की मांग बढ़ सकती है।

हाउसिंग और लोन: होम लोन और रियल एस्टेट में तेजी आएगी।

म्यूचुअल फंड और SIP की बात करें तो लंबी अवधि के निवेश में और उछाल आने की प्रबल संभावना है।

FMCG और कंजम्प्शन: हिंदुस्तान यूनीलीवर, डाबर, वरुण बेवरेजेज जैसी कंपनियों को फायदा हो सकता है।

फाइनेंस और माइक्रोफाइनेंस: बजाज फाइनेंस, NBFCs और छोटे बैंक मजबूत होंगे।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,